Sri Lotus Developers IPO: आज से खुल रहा बड़ा आईपीओ, शाहरुख खान, बिग बी समेत इन स्टार्स का लगा है पैसा, क्या है GMP

Sri Lotus Developer IPO: कंपनी के प्रमोटर आनंद कमलनयन पंडित खुद एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जिनके इंडस्ट्री से गहरे रिश्ते हैं। इसके अलावा, कंपनी मुंबई के पश्चिमी इलाकों में लग्जरी प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती है। यही वजह है कि बॉलीवुड स्टार्स को भरोसा हुआ और उन्होंने बड़ा दांव लगाया।

Sri Lotus Developers IPO: IPO मार्केट एक बार फिर गर्म है और इसी बीच एक बड़ा नाम बाजार में एंट्री कर रहा है Sri Lotus Developers, यह कंपनी मुंबई की एक लग्जरी रियल एस्टेट डेवेलपर है, जिसका IPO आज, 30 जुलाई 2025 को खुल गया है। दिलचस्प बात ये है कि इस इश्यू में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने निवेश किया है। ऐसे में आइए जानते हैं ग्रे मार्केट इस आईपीओ का क्या हाल है?

Sri Lotus Developers

Sri Lotus Developers (Pic Credit: iStock)

किसने कितना पैसा लगाया?

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक Sri Lotus Developers के प्री-IPO राउंड में कई बड़े निवेशकों और बॉलीवुड हस्तियों ने निवेश किया है। शाहरुख खान फैमिली ट्रस्ट ने 6.75 लाख शेयरों के लिए ₹10.1 करोड़ लगाए हैं, जबकि अमिताभ बच्चन ने 6.66 लाख शेयरों में ₹10 करोड़ का निवेश किया। ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन ने 70,000-70,000 शेयर खरीदे हैं। एकता कपूर, तुषार कपूर, जितेंद्र और टाइगर श्रॉफ ने लगभग ₹50 लाख तक का निवेश किया है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला और मनोज बाजपेयी ने ₹10 लाख से ₹1 करोड़ के बीच निवेश किया है। प्रख्यात निवेशक आशीष कचोलिया ने ₹50 करोड़ और जगदीश मास्टर ने ₹10 करोड़ का दांव इस कंपनी पर लगाया है।

End of Feed