S&P ने कम किया भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान, जानिए महंगाई को लेकर क्या कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 28, 2022, 04:30 PM IST

देश में बढ़ती महंगाई के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार ने भी कदम उठाए हैं। पिछले महीने होलसेल और रिटेल मुद्रास्फीति में कमी भी आई।

नई दिल्ली। साख तय करने वाली एजेंसी एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने सोमवार को भारत की आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को घटाकर सात प्रतिशत कर दिया। हालांकि उसने यह भी कहा कि घरेलू मांग की वजह से अर्थव्यवस्था पर वैश्विक सुस्ती का प्रभाव कम होगा। इससे पहले एजेंसी ने सितंबर महीने में भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर 2022-23 में 7.3 प्रतिशत और 2023-24 में 6.5 प्रतिशत रहने की संभावना जतायी थी।

economy

S&P ने कम किया भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान, जानिए महंगाई को लेकर क्या कहा

2021 में 8.5 प्रतिशत थी वृद्धि दर

End of Feed