Jio Platforms IPO में पैसा लगाने का जल्द मिलेगा मौका? आईपीओ खुलने की आ गई डेट

जियो का आईपीओ जल्द निवेशकों के लिए खुल सकता है। शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी ने यह आईपीओ लाने का फैसला किया है।

Jio Platforms IPO में पैसा लगाने का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल होल्डिंग कंपनी 'जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड' का आईपीओ इसी महीने खुल सकता है। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, इश्यू का 50 प्रतिशत हिस्सा रिटेल और हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल (HNI) निवेशकों के लिए रखा गया है, जबकि बाकी आधा हिस्सा इंस्टीट्यूशनल निवेशकों को दिया जाएगा।

JIO IPO News

जियो आईपीओ

मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी की अंदरूनी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और विदेशी निवेशकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, निवेशकों के लिए यह आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलने की उम्मीद है, एंकर बुक 19 अक्टूबर को खुलने की संभावना है और शेयरों को बाजार की स्थितियों के अधीन 28 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर पेश करने का लक्ष्य रखा गया है।

End of Feed