सोने का आयात पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर, किस देश के आता है सबसे अधिक सोना?

India Gold Import: देश का सोने का आयात अक्टूबर 2025 में करीब तीन गुना बढ़कर 14.72 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर 2024 में यह आयात सिर्फ 4.92 अरब डॉलर था। इस भारी बढ़ोतरी से सोने की मांग में तेज उछाल और आयात पर बढ़ते खर्च का संकेत मिलता है। आइए जानते हैं सबसे अधिक सोना किस देश से आता है।

India Gold Import : देश में अक्टूबर 2025 के दौरान सोने का आयात जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ एक नया रिकॉर्ड बना गया। वाणिज्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, इस महीने सोने का आयात लगभग तीन गुना बढ़कर 14.72 अरब डॉलर तक पहुंच गया। पिछले साल अक्टूबर 2024 में यह आयात केवल 4.92 अरब डॉलर था। इस तरह एक साल में सोने के आयात में भारी उछाल देखने को मिली है।

India gold import

अक्टूबर में सोने का आयात रिकॉर्ड तोड़, तीन गुना उछाल! (तस्वीर-istock)

वित्त वर्ष में कुल आयात में बड़ी बढ़ोतरी

अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक के सात महीनों में भी सोने का कुल आयात काफी बढ़ा है। इस अवधि में सोने का आयात 21.44 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 41.23 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 34 अरब डॉलर था। इससे साफ दिखता है कि देश में सोने की मांग लगातार बढ़ रही है और इसका असर आयात के आंकड़ों पर स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है।

End of Feed