सोने का भाव आज का 30 मार्च 2026: रेट में 3700 रुपये की बढ़ोतरी, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 30 March 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 30 March 2026: पश्चिम एशिया में ईरान के खिलाफ इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोमवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 3,700 रुपये या 2.5 प्रतिशत बढ़कर 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमत 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.19% बढ़कर यानी 1718 रुपये बढ़त के साथ 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना सोमवार सुबह तक 1,42,942 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,46,217 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 146733 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price

सोना का ताजा भाव जानिए

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट142942 रुपये प्रति 10 ग्राम146217 रुपये प्रति 10 ग्राम146733 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट142370 रुपये प्रति 10 ग्राम145631 रुपये प्रति 10 ग्राम146145 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट130935 रुपये प्रति 10 ग्राम133935 रुपये प्रति 10 ग्राम134407 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट107207 रुपये प्रति 10 ग्राम109663 रुपये प्रति 10 ग्राम110050 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट83621 रुपये प्रति 10 ग्राम85537 रुपये प्रति 10 ग्राम85839 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed