सोने का भाव आज का 20 अक्टूबर 2025: लुढ़के सोना-चांदी के रेट, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 20 October 2025: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी इनमें तेजी आती है, तो कभी गिरावट। इनकी कीमतें में देश-विदेश की आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर भी निर्भर करती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही जानिए आज चांदी का भाव क्या चल रहा है।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 20 October 2025 : भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है, कुछ दिनों को छोड़ दें तो ये दोनों धातुएं नए रिकॉर्ड बना रही हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का दाम 1,951 रुपये घटकर 1,27,633 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी की कीमत 6180 रुपये घटकर 163050 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। उधर आज घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी लौट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 982 रुपये यानी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 1,27,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी वायदा भी रिकवरी में शामिल हो गया। दिसंबर डिलीवरी के लिए सफेद धातु 1,522 रुपये या 0.97 प्रतिशत बढ़कर 1,58,126 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। एमसीएक्स पर इसने 1,70,415 रुपये प्रति किलोग्राम का सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था। अब IBJA के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव जानिए।

Diwali, Gold price today,Silver price today, Gold rate India, Silver rate India

दिवाली के दिन क्या है सोना-चांदी का भाव (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट129584 रुपये प्रति 10 ग्राम126730 रुपये प्रति 10 ग्राम127633 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट129065 रुपये प्रति 10 ग्राम126223 रुपये प्रति 10 ग्राम127122 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट118699 रुपये प्रति 10 ग्राम116085 रुपये प्रति 10 ग्राम116912 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट97188 रुपये प्रति 10 ग्राम95048 रुपये प्रति 10 ग्राम95725 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट75807 रुपये प्रति 10 ग्राम74137 रुपये प्रति 10 ग्राम74665 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999169230 रुपये प्रति किलोग्राम160100 रुपये प्रति किलोग्राम163050 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या थी सोने की कीमत

दिवाली त्योहार की शुरुआत के साथ धनतेरस पर देशभर में आभूषण दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से नीचे गिरकर 2,400 रुपये की गिरावट के साथ 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयीं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले यह बहुमूल्य धातु शुक्रवार को 3,200 रुपये की तेजी के साथ 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले (23 कैरेट) सोने की कीमत में भी भारी गिरावट देखी गई और यह 2,400 रुपये की गिरावट के साथ 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। पिछले सत्र में यह 1,34,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था। गौर हो कि पिछले साल 29 अक्टूबर 2024 को मनाए गए धनतेरस पर 24 कैरेट सोने की कीमत 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो इस बार बढ़कर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। यानी एक साल में इसकी कीमत में 51,000 रुपये अथवा 62.65 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

End of Feed