Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 19 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,23,884 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भाव भी बढ़कर 1,58,120 रुपये प्रति किलो हो गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने का भाव 674 रुपये या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,23,314 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर चांदी की वायदा कीमत 988 रुपये या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,55,632 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोने-चांदी की शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 122180 रुपये प्रति 10 ग्राम | 123448 रुपये प्रति 10 ग्राम | 123884 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | 121691 रुपये प्रति 10 ग्राम | 122954 रुपये प्रति 10 ग्राम | 123388 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 111917 रुपये प्रति 10 ग्राम | 113078 रुपये प्रति 10 ग्राम | 113478 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 91635 रुपये प्रति 10 ग्राम | 92586 रुपये प्रति 10 ग्राम | 92913 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 71475 रुपये प्रति 10 ग्राम | 72217 रुपये प्रति 10 ग्राम | 72472 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| चांदी 999 | 153706 रुपये प्रति किलोग्राम | 156300 रुपये प्रति किलोग्राम | 158120 रुपये प्रति किलोग्राम |
पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 3,900 रुपये टूटकर 1,25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली सोने की कीमत 3,900 रुपये गिरकर 1,25,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। चांदी की कीमतों पर भी दबाव रहा और यह 7,800 रुपये गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। विदेशी बाजारों में, हाजिर सोने ने लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रखी और मामूली नुकसान के साथ 4,042.32 डॉलर प्रति औंस रह गया। पिछले चार सत्रों में, कीमती धातु 12 नवंबर के 4,195.14 डॉलर प्रति औंस से 152.82 डॉलर या 3.64 प्रतिशत गिर चुकी है। हाजिर चांदी में तीन दिन की गिरावट का थम गया और यह 0.57 प्रतिशत बढ़कर 50.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
वायदा बाजार में सोना-चांदी के भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 1,807 रुपये या 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,21,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 1,833 रुपये या 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,22,841 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 3,660 रुपये या 2.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,652 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 3,368 रुपये या 2.13 प्रतिशत घटकर 1,54,557 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,009.5 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं चांदी का वायदा भाव 2.38 प्रतिशत टूटकर 49.50 डॉलर प्रति औंस रहा।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की घटती उम्मीदों के बीच, निवेशक इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की नीतिगत दिशा के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे सोने और चांदी में भारी बिकवाली देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले छह हफ्तों से अमेरिकी आंकड़ों की अनुपस्थिति और कई फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की आक्रामक टिप्पणियों के कारण दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गई है।
मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि फेडरल रिजर्व (फेड) के अधिकारियों की आक्रामक टिप्पणियों के बीच अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर संदेह बना रहने से हाजिर सोने में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। उन्होंने कहा कि दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना घटकर 41 प्रतिशत रह गई है, जो पांच नवंबर को लगभग 63 प्रतिशत थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बाजार प्रतिभागी बुधवार को जारी होने वाली फेडरल रिजर्व की हालिया बैठक के विवरण और बृहस्पतिवार को जारी होने वाली सितंबर की नौकरियों की रिपोर्ट पर बारीकी से नज़र रखेंगे ताकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती का अंदाज़ा लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जारी आंकड़ों और बैठक के विवरण से ब्याज दरों के दृष्टिकोण पर और स्पष्टता मिलने की उम्मीद है और निकट भविष्य में सोने की कीमतों पर इसका असर पड़ सकता है।
