सोने का भाव आज का 14 जनवरी 2026: कीमतों में बदलाव, बढ़ी या घटी, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 14 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। सोना ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 14 January 2026 : सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया। आज बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी में आपूर्ति के लिए सोने के वायदा भाव में 932 रुपये या 0.65 प्रतिशत की तेजी आई और यह रिकॉर्ड 1,43,173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले दिन एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव रिकॉर्ड 1,41,836 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कॉमेक्स बाजार में सोने के फरवरी में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 37.61 अमेरिकी डॉलर या 0.82 प्रतिशत चढ़कर 4,636.71 डॉलर प्रति औंस रही। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,284 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,42,152 रुपये किलो हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,42,015 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत बढ़कर 1,44,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के अलग-अलग शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालेंगे।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price, 22 carat gold price (3)

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 140284 रुपये प्रति 10 ग्राम142152 रुपये प्रति 10 ग्राम142015 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 139722 रुपये प्रति 10 ग्राम141583 रुपये प्रति 10 ग्राम141446 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 128500 रुपये प्रति 10 ग्राम130211 रुपये प्रति 10 ग्राम130086 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 105213 रुपये प्रति 10 ग्राम106614 रुपये प्रति 10 ग्राम106511 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 82066 रुपये प्रति 10 ग्राम83159 रुपये प्रति 10 ग्राम83079 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed