सोने का भाव आज का 12 अगस्त 2026: लगातार 7वें दिन बढ़े रेट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 12 August 2026: दिल्ली, कोलकाता, मुंबई समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 12 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार 7वें दिन तेजी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 2,600 रुपये बढ़कर 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई।। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.76% बढ़कर यानी 1169 रुपये तेजी के साथ 1,54,934 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,53,765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,55,140 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,472.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 12 अगस्त 2026

Gold price today, gold rate today,Sone Ka Bhav Aaj Ka, Gold rate India, 24 carat gold price, 22 carat gold price, 18 carat gold price

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने के प्रकार1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत1 औंस की कीमत1 तोला की कीमत
सोना 24 कैरेट₹15514₹155140₹439815₹180952
सोना 22 कैरेट₹14221₹142212₹403163₹165873
सोना 20 कैरेट₹12928₹129283₹366512₹150794
सोना 18 कैरेट₹11636₹116355₹329861₹135714
सोना 16 कैरेट₹10343₹103427₹293210₹120635
सोना 14 कैरेट₹9050₹90498₹256558₹105556
सोना 12 कैरेट₹7757₹77570₹219907₹90476
सोना 10 कैरेट₹6464₹64642₹183256₹75397

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155010₹142100₹116290
मुंबई₹154860₹141950₹116140
कोलकाता₹154860₹141950₹116140
चेन्नई₹154910₹142000₹119800
पटना₹154910₹142000₹116190
लखनऊ₹155010₹142100₹116290
मेरठ₹155010₹142100₹116290
अयोध्या₹155010₹142100₹116290
कानपुर₹155010₹142100₹116290
गाजियाबाद₹155010₹142100₹116290
नोएडा₹155010₹142100₹116290
गुरुग्राम₹155010₹142100₹116290
चंडीगढ़₹155010₹142100₹116290
जयपुर₹155010₹142100₹116290
लुधियाना₹155010₹142100₹116290
गुवाहाटी₹154860₹141950₹116140
इंदौर₹154910₹142000₹116190
अहमदाबाद₹154910₹142000₹116190
वडोदरा₹154910₹142000₹116190
सूरत₹154910₹142000₹116190
पुणे₹154860₹141950₹116140
नागपुर₹154860₹141950₹116140
नासिक₹154890₹141980₹116170
बैंगलोर₹154860₹141950₹116140
भुवनेश्वर₹154860₹141950₹116140
रायपुर₹154860₹141950₹116140
हैदराबाद₹154860₹141950₹116140

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बावजूद व्यापारियों की ओर से निवेश की मांग के कारण सोना 1,200 रुपये बढ़कर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार छठे सत्र में बढ़ोतरी हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार के 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 1,200 रुपये बढ़कर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछली बार यह इन स्तर के आसपास 12 जून को कारोबार कर रहा था, जब इसका भाव 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस कीमती धातु में पिछले 6 कारोबारी सत्रों में 9,800 रुपये या 6.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह तीन अगस्त को दर्ज 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से ऊपर चढ़ी है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 0.38 प्रतिशत घटकर 4,373.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 1,501 रुपये की तेजी के साथ 1,54,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,501 रुपये यानी 0.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,54,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 1,332 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,406.15 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

End of Feed