सोने का भाव आज का 11 फरवरी 2026: बढ़े रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 11 February 2026: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 11 February 2026: सोने की कीमतों में लगातार उलटफेर हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमतें 600 रुपये या 0.4 प्रतिशत बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गईं। पिछले दिन यह 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव 1.13% बढ़कर यानी 1766 रुपये चढ़कर 1,58,569 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मंगलवार को 1,56,539 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर था। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 1.06 प्रतिशत बढ़कर 5,078.72 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India123.

सोना का ताजा भाव जानिए

उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,58,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सर्वाधिक उच्च स्तर पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह तक सोने की कीमत 1,56,255 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक घटकर 1,56,113 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,57,322 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

End of Feed