सोशल मीडिया से कमाई:बचकर रहना,आने वाला है इनकम टैक्स नोटिस,ऐसे खंगाला जा रहा है रिकॉर्ड

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jun 29, 2023, 01:09 PM IST

Social Media Influencer Income Source And Tax Notice To Influencer:सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर की जमकर कमाई हो रही है। आम तौर पर जिन इन्फ्लुएंशर के 10 हजार से 50 हजार के बीच फॉलोअर्स हैं, उन्हें एक स्पॉन्सर पोस्ट के लिए 5000 से 30,000 रुपये तक कमाई हो जाती है। वहीं ऐसे लोग जिनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं उन्हें आराम से एक पोस्ट के 50 हजार से 1.5 लाख रुपये तक मिल जाते हैं

Social Media Influencer Income Source, Tax Notice To Influencer:अगर आप भी इंस्टाग्राम (Instagram), यूट्यूब (YouTube), ट्विटर ( Twitter) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कमाई करते हैं, तो अलर्ट हो जाइए। इनकम टैक्स विभाग अब सोशल मीडिया को ही हथियार बनाकर आपकी कमाई खंगाल रहा है। इसके लिए आपके वीडियो, फोटो इनकम टैक्स विभाग के खबरी बन रहे हैं। और करीब 15 इन्फ्लुएंशर को इस मामले में इनकम टैक्स विभाग नोटिस भी भेज चुका है। जिसमें उनसे कमाई और उस पर की गई टैक्स चोरी का हिसाब मांगा गया है। और अगर नोटिस पाने वाले लोग उचित जवाब नहीं दे पाए तो उन्हें न केवल बकाया टैक्स चुकाना पड़ेगा बल्कि जुर्माना भी भरना पड़ेगा।

social media influencer tax notice

यूट्यूब, इंस्टाग्राम से कमाई पर सरकार की नजर

ऐसे पकड़ में आए लोग

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जिन 15 इन्फ्लुएंशर को टैक्स नोटिस भेजा गया है, उसमें उनके ट्वीट, पोस्ट को ही हथियार बनाया गया है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने अपने हॉलिडे के वीडियो और फोटो पोस्ट किए हैं। जिसमें वह विदेश यात्रा भी करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा लग्जरी शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। इसमें से जब कई लोगों के टैक्स रिकॉर्ड को खंगाला गया है, तो उनकी लाइफस्टाइल और टैक्स में काफी अंतर नजर आया है। इसमें तो कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने नहीं के बराबर टैक्स दिया है। अब ऐसे लोगों को टैक्स नोटिस भेजा जा रहा है।

End of Feed