Small Finance Bank FD Rates: ये 3 स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे एफडी पर 9.1% तक ब्याज, PPF से ज्यादा फायदा

Small Finance Bank FD Rates: कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक एक साल की एफडी पर निवेशकों को 7.15% प्रति वर्ष ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 400 दिनों की एफडी पर 7.6 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 400 दिन की एफडी पर 8.10 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्मॉल फाइनेंस बैंक देते हैं एफडी पर ज्यादा ब्याज
  • 9.1 फीसदी तक दे रहा ब्याज
  • पीपीएफ से ज्यादा होगा फायदा

Small Finance Bank FD Rates: एसबीआई (SBI) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) जैसे बड़े कमर्शियल बैंकों के अलावा, स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Bank) या एसएफबी भी अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर अच्छी ब्याज दर ऑफर करते हैं। इनमें कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक (Capital Small Finance Bank), इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) और उत्कर्ष स्मॉल बैंक (Utkarsh Small Bank) शामिल हैं। ये बैंक एफडी पर 9 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं, जो कि पीपीएफ (PPF) की 7.1 फीसदी ब्याज दर से अधिक है। आगे जानिए इन बैंकों की एफडी ब्याज दरें।

कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक

कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक एक साल की एफडी पर निवेशकों को 7.15% प्रति वर्ष ब्याज दर ऑफर कर रहा है। स्पेशल कैटेगरी के तहत, यह 400 दिनों की एफडी पर 7.6 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 400 दिन की एफडी पर 8.10 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक की बाकी दरें आप इस लिंक पर चेक कर सकते हैं।

End of Feed