कैबिनेट का बड़ा फैसला , 4 नए रेलवे लाइन की मंजूरी, कृषि क्षेत्र में हुआ अहम ऐलान

केंद्र सरकार ने कृषि और रेलवे क्षेत्र में छह बड़ी घोषणाएं की हैं, जिनमें दो कृषि और चार रेलवे से संबंधित हैं। इन पहलों का मकसद राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को मजबूत बनाना और रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाना है। इससे किसानों और यात्रियों दोनों को बेहतर सुविधा मिलेगी और देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्र सरकार ने कृषि और रेलवे क्षेत्र में कुल 6 बड़ी घोषणाएं की हैं, जिनमें दो कृषि से संबंधित और चार रेलवे से जुड़ी हैं। इन घोषणाओं का उद्देश्य देश के सहकारी संस्थानों को मजबूत बनाना और रेलवे नेटवर्क को बेहतर करना है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें 6 प्रमुख निर्णय हैं, जिनमें से दो किसानों से संबंधित हैं और चार विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने पर केंद्रित हैं।

Ashwini Vaishnaw, Cabinet approval, Pradhan Mantri Krishi Sampada Yojana, food irradiation centres, food testing labs, Itarsi Nagpur railway line

कृषि और रेलवे क्षेत्र में नई उम्मीदें, केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने किया बड़ा एलान (तस्वीर-pti)

NCDC को सशक्त बनाने के लिए 2000 करोड़ रुपये की मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) को सशक्त बनाने के लिए 2000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इससे लगभग 13 हजार सहकारी समितियों और करीब 3 करोड़ सदस्यों को फायदा मिलेगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एनसीडीसी (राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम) सहकारी समितियों को लोन प्रदान करता है। आज 'सहायता अनुदान' के माध्यम से इसकी पूंजी बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये कर दी गई है। ये लोन करीब 8.25 लाख सहकारी समितियों को जाते हैं, जिनके 29 करोड़ सदस्य हैं और 94% किसान इससे जुड़े हैं। एनसीडीसी द्वारा दिए गए लोन की रिकवरी दर करीब 99.8% है। नेट एनपीए शून्य है। इस प्रकार की वित्तीय सहायता प्रणाली का और विस्तार करने के लिए सरकार 4 वर्षों में 2,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी, जैसा कि आज कैबिनेट ने मंजूरी दी है। 500 करोड़ रुपये से कुल 20,000 करोड़ रुपये की लैंडिंग संभव होगी।

End of Feed