बिजनेस

Silver Price: सोना रह गया पीछे! चांदी मचाने लगी धमाल, कीमत ऑल टाइम हाई पर, क्यों बढ़े दाम?

Silver price In India: चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया। MCX पर चांदी ₹1,10,700 प्रति किलो के पार पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार चांदी (999) ₹1,10,300 प्रति किलो हो गई है। वहीं, गुड रिटर्न्स के मुताबिक स्पॉट मार्केट में चांदी ₹109.90 प्रति ग्राम यानी ₹1,09,900 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।

Image

चांदी की कीमतों में क्यों हो रही है बढ़ोतरी (तस्वीर- istock)

Photo : iStock

Silver price In India : शुक्रवार 11 जुलाई को चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया। MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर चांदी ₹1,10,700 प्रति किलो के स्तर को पार कर गई। सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक चांदी (999) कीमत 110300 रुपये किलो पर पहुंच गई है। वहीं गुड रिटर्न्स के मुताबकि स्पॉट मार्केट में चांदी ₹109.90 प्रति ग्राम (₹1,09,900 प्रति किलो) के भाव पर ट्रेड कर रही है।

ट्रेडर्स की खरीदारी ने बढ़ाई कीमतें

Reuters के अनुसार फ्यूचर्स ट्रेड में निवेशकों की ताजा खरीदारी ने चांदी की कीमतों को ऊपर चढ़ा दिया है। वैश्विक स्तर पर भी चांदी में मजबूती देखी गई। स्पॉट सिल्वर 0.4% बढ़कर $37.17 प्रति औंस हो गई।

वैश्विक कारकों का असर भारतीय कीमतों पर

भारत में चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय दरों और रुपए-डॉलर विनिमय दर पर निर्भर करती हैं। अगर डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है और वैश्विक कीमतें स्थिर रहती हैं, तो चांदी भारतीय बाजार में और महंगी हो जाती है।

नीति, महंगाई और ब्याज दर का प्रभाव

अमेरिकी राष्ट्रपति की आयात शुल्क नीति और गहरे रेट कट की मांग से निवेशकों में महंगाई को लेकर डर है, जिससे वे सुरक्षित विकल्प जैसे सोना और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं।

जोखिम से बचने को सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव

व्यापारिक तनाव और नई टैरिफ नीतियों ने जोखिम वाले एसेट्स को अस्थिर किया है, जिससे निवेशक सुरक्षित विकल्प जैसे गोल्ड और सिल्वर में निवेश कर रहे हैं।

तकनीकी स्तर: सपोर्ट और रेसिस्टेंस

MCX पर चांदी को ₹1,08,480 प्रति किलो पर सपोर्ट और ₹1,10,700 पर रेसिस्टेंस मिल रहा है। अगर रुपया और कमजोर होता है और अंतरराष्ट्रीय कीमतें मजबूत रहती हैं, तो चांदी की कीमतों में और बढ़त संभव है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article