Premium

चांदी को ‘सस्ता सोना’ मानना गलत, बिल्कुल अलग है इसकी कहानी, निवेश की दुनिया का ये कड़वा सच जान लें

चांदी को कभी भी सोने का विकल्प नहीं मानना ​​चाहिए। बता दें कि 2011 में पीक पर पहुंचने के बाद, भारत में चांदी की कीमतें लगभग 50% गिर गईं और लगभग एक दशक तक उस ऊंचाई से नीचे रहीं। पूरे मार्केट साइकिल में भी, लिए गए जोखिम की तुलना में कंपाउंडिंग का नतीजा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

Image
चांदी 'सोना' का छोटा भाई नहीं

सोने के मुकाबले चांदी की कीमत में बेतहाशा तेजी ने निवेशकों के सोचने पर बड़ा असर डाला है। हालिया ट्रेंड से पता चलता है कि आम निवेशक अब चांदी को ही ‘सस्ता सोना’ समझ कर निवेश कर रहे हैं। इसके चतले चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी के बावजूद चांदी के सिक्के और चांदी से बने प्रोडक्ट की मांग तेजी से बढ़ी है। हालांकि, यह सही नहीं है। कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी को ‘सस्ता सोना’ मानना गलत है। निवेश के नजरिये से इन दोनों की बिल्कुल अलग कहानी है। अगर आप भी यह गलती कर रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाइए। हम आपको इसके पीछे का सच बता रहे हैं। इसके बाद आप सही फैसला ले पाएंगे।

चांदी 'सोना' का छोटा भाई नहीं

सर्राफ बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी 'सोना' का छोटा भाई नहीं है। यह एक अलग पर्सनैलिटी वाला एसेट क्लास है। सोना मुख्य रूप से एक वैश्विक करेंसी के रूप में काम करता है, जो ब्याज दरों, महंगाई और रुपये में गिरावट से निवेशकों को सुरक्षा प्रदान करता है। बदलते वैश्विक हालात में डॉलर के विकल्प के तौर पर सोने को देखा जा रहा है। इसलिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोने की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ठीक इसके विपरीत, चांदी की डबल पहचान है। यह कुछ चरणों में मॉनिटरी हेज (मौद्रिक बचाव) के रूप में काम कर सकती है, लेकिन यह एक औद्योगिक धातु भी है जो आर्थिक गतिविधि से गहराई से जुड़ी हुई है। इसलिए इसके कीमतें मांग के अनुरूप चलती है। मांग बढ़ने पर कीमत तेजी से बढ़ती और मांग घटने पर बड़ी गिरावट भी आती है।

सोने के सामान चांदी में सुरक्षा नहीं

रिटेल निवेशकों के बीच यह गलतफहमियां है कि चांदी वैश्विक अस्थिरता के समय सोने के समान सुरक्षा प्रदान करती है। सोने ने भू-राजनीतिक झटकों, वित्तीय संकटों और नीतिगत अनिश्चितता के समय में अपने मूल्य को बनाए रखने, या यहां तक कि बढ़ाने की अपनी क्षमता को बार-बार प्रदर्शित किया है। चांदी उसी तरह से व्यवहार नहीं करती है। वार्षिक चांदी की मांग का लगभग 50-60% औद्योगिक उपयोगों से आता है, जिसमें सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक-वाहन आपूर्ति श्रृंखलाएं शामिल हैं। यह जुड़ाव चांदी को वैश्विक विनिर्माण चक्रों के प्रति कहीं अधिक संवेदनशील बनाता है।

चांदी का इतिहास भी डराता है

चांदी का इतिहास भी निवेशकों के लिए जानना जरूरी है। 1980 में एकदम से चांदी धड़ाम हो गया था। कहानी यह है कि कथित तौर पर हंट ब्रदर्स ने वैश्विक चांदी भंडार का लगभग एक-तिहाई हिस्सा उस समय जमा कर लिया था। इससे एक्सचेंजों को मार्जिन मनी बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे लिक्विडिटी की कमी के बीच शॉर्ट कवरिंग शुरू हुई, और चांदी की कीमतें लगभग $49.50 से गिरकर लगभग $11 प्रति औंस हो गईं। 2011 में भी ऐसा ही हुआ था जब चांदी की दरें लगभग $48 प्रति औंस के स्तर पर पहुँचने के बाद 75% गिर गईं। मार्केट एक्सपर्ट एक बार फिर ऐसा होने की आशंका जता रहे हैं। इसलिए निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

सोना और चांदी में मुख्य अंतर

इंडिकेटरसोना (Gold) चांदी (Silver)
कीमत की स्थिरतासमय के साथ ज्यादा स्थिर रहता है।बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है।
संकट में भूमिकासंकट के समय सुरक्षित निवेश माना जाता है।संकट में सोने से ज्यादा गिर सकती है।
लंबी अवधि सुरक्षामहंगाई और मुद्रा कमजोरी से बचाव।इंडस्ट्री मंदी से कीमतों पर दबाव।
मांग का आधारनिवेशक और सेंट्रल बैंक की मजबूत मांग।औद्योगिक मांग पर ज्यादा निर्भरता।
निवेश का स्वभावभरोसेमंद और कम जोखिम।जोखिम ज्यादा, कीमतें जल्दी बदलती हैं।
God vs silver

चांदी सस्ता सोना नहीं

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश कर रहे हैं तो चांदी के मुकबाले सोना काफी बेहतर है। लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स के लिए, सोना अपनी कम वोलैटिलिटी, सेंट्रल बैंक की मज़बूत डिमांड, और महंगाई, जियोपॉलिटिकल रिस्क और करेंसी की वैल्यू कम होने के खिलाफ हेज के तौर पर अपनी साबित भूमिका के कारण बेहतर रिस्क-रिवॉर्ड बैलेंस देता है। चांदी,में काफी ज्यादा वोलैटिलिटी होती है और यह इकोनॉमिक साइकल से ज्यादा सेंसिटिव होती है। निवेशकों के लिए चांदी ज्यादा रिस्की है और एग्रेसिव इन्वेस्टर्स के लिए सही है क्योंकि इसकी कीमतें ज्यादा वोलैटाइल होती हैं, लेकिन जब मार्केट मजबूत होते हैं तो यह ज़्यादा रिटर्न दे सकती है। आसान शब्दों में, सोना सुरक्षा के लिए है, जबकि चांदी ज्यादा लेकिन रिस्की रिटर्न के लिए है।

End of Article