10,000 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ धड़ाम, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

सोने और चांदी में गिरावट का दौर जारी है। आज फिर दोनों कीमती धातु की कीमत में बड़ी गिरावट आई है।

Gold-Silver rate today: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से मांग कमजोर पड़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 4,300 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 10,000 रुपये फिसलकर 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।स्थानीय सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 4,300 रुपये यानी करीब तीन प्रतिशत गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Gold and Silver

सोना और चांदी

चांदी की कीमत भी 10,000 रुपये यानी करीब चार प्रतिशत लुढ़ककर 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का बंद भाव 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

End of Feed