अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। Central Railway 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाने जा रहा है। इस दौरान रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और लोकल ट्रेनों में टिकटों की सख्त जांच की जाएगी। खासतौर पर कंसेशनल टिकट, तय कोटा, रेलवे पास, ग्रुप बुकिंग और बिना टिकट यात्रा पर नजर रखी जाएगी।
WhatsApp पर आया ट्रेन टिकट या स्क्रीनशॉट दिखाना पड़ेगा भारी! 1 अक्टूबर से बदलेगा रेलवे का नियम
रेलवे का यह अभियान त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बिना टिकट या गलत तरीके से यात्रा करने के मामलों को रोकना है। टिकट चेकिंग स्टाफ जरूरत पड़ने पर TTE ऐप की मदद से टिकट की जानकारी और उसकी वैधता भी जांच सकता है।
Original ID Proof रखना जरूरी
अगर आप कंसेशन या किसी विशेष कोटे के तहत टिकट पर सफर कर रहे हैं तो अपनी पात्रता साबित करने के लिए निर्धारित Original ID Proof साथ रखना जरूरी है। सिर्फ मोबाइल में रखी फोटो या सामान्य फोटो कॉपी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। रेलवे के नियमों के तहत Aadhaar, Passport, PAN Card, Driving Licence और Voter Photo ID जैसे दस्तावेज मान्य हैं। इसके अलावा केंद्र या राज्य सरकार का फोटो ID, मान्यता प्राप्त स्कूल-कॉलेज का फोटो ID, फोटो वाली Nationalised Bank Passbook और लैमिनेटेड फोटो वाला बैंक क्रेडिट कार्ड भी निर्धारित पहचान पत्रों में शामिल हैं।
एक टिकट पर कई यात्री हैं तो यह बात याद रखें
अगर एक ही टिकट या PNR पर कई लोग यात्रा कर रहे हैं, तो टिकट में नाम दर्ज कम से कम एक यात्री के पास निर्धारित Original ID Proof होना चाहिए। अगर जांच के दौरान जरूरी पहचान पत्र नहीं दिखाया गया, तो उस टिकट पर यात्रा कर रहे सभी यात्रियों को बिना वैध टिकट यात्रा करने वाला माना जा सकता है।
E-Pass और कोटा टिकट वालों पर भी नजर
रेलवे कर्मचारी या उनके परिवार के सदस्य अगर E-Pass या Privilege Ticket Order (PTO) के जरिए यात्रा कर रहे हैं, तो उनके दस्तावेजों की भी जांच होगी। उन्हें यात्रा शुरू करने से पहले निर्धारित Authority to Travel की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसी तरह दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, स्टूडेंट या दूसरे कंसेशन और कोटा के तहत यात्रा करने वालों को अपनी पात्रता से जुड़े जरूरी दस्तावेज साथ रखने होंगे।
बिना टिकट यात्रा पर कितना जुर्माना?
बिना वैध टिकट या अधिकृत यात्रा दस्तावेज के पकड़े जाने पर अब न्यूनतम अतिरिक्त शुल्क ₹500 है, जो पहले ₹250 था। यह ₹500 केवल अतिरिक्त शुल्क है, यानी स्थिति के अनुसार लागू किराया भी अलग से देना पड़ सकता है। इसलिए अक्टूबर में ट्रेन से सफर करते समय टिकट के साथ जरूरी Original ID और अन्य दस्तावेज जरूर रखें।
