FD मैच्योर होने से पहले चाहिए पैसा? जानिए इसे समय से पहले तोड़ना बेहतर है या इस पर लोन लेना

Loan Against FD: आपात स्थिति में FD तोड़ने पर ब्याज नुकसान और पेनल्टी लगती है। कम समय के लिए पैसा चाहिए तो FD पर लोन लें, लेकिन लंबी अवधि के लिए FD तोड़ना ज्यादा किफायती है।

Loan Against FD : फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा पैसा आमतौर पर मैच्योरिटी तक छूने के लिए नहीं होता, लेकिन आपात स्थिति किसी का इंतजार नहीं करती। अचानक आया मेडिकल बिल, घर की मरम्मत या कोई बड़ा खर्च कई बार ऐसी स्थिति पैदा कर देता है कि समझ नहीं आता कि जमा FD को समय से पहले तोड़ दिया जाए या उस पर लोन ले लिया जाए। इसका कोई एक सीधा जवाब नहीं है। यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको पैसों की जरुरत कितने समय के लिए है और क्या आपके पास उसे वापस चुकाने की कोई ठोस योजना है।

Loan Against FD, Fixed Deposit, FD Premature Withdrawal, FD Maturity, Overdraft Facility, Reserve Bank of India

क्या आपको FD मैच्योर होने से पहले पैसे की जरुरत है

FD समय से पहले तोड़ने का नुकसान

समय से पहले FD से पैसा निकालने का मतलब यह नहीं होता कि आपका अब तक का सारा ब्याज डूब जाएगा। हालांकि, बैंक आपकी जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज की दर को फिर से तय करते हैं। नियम के अनुसार, बैंक आपको शुरुआती तय ब्याज दर देने के बजाय उस ब्याज दर का भुगतान करते हैं, जो आपके द्वारा वास्तव में पैसा रखे गए समय (अवधि) के लिए लागू होती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के तहत बैंकों के पास समय से पहले निकासी के लिए एक बोर्ड-अनुमोदित नीति होती है। इसके तहत बैंक ब्याज दर घटाने के साथ-साथ आमतौर पर 0.5% से 1% तक का पेनल्टी चार्ज (दंड) भी लगाते हैं। इस वजह से, अगर आपने किसी ऊंची ब्याज दर पर FD बुक की थी, तो समय से पहले निकालने पर आपको उम्मीद से काफी कम रिटर्न मिलता है। इसके अलावा, एक बार FD बंद हो जाने के बाद उस पर आगे मिलने वाला ब्याज भी हमेशा के लिए बंद हो जाता है।

End of Feed