अनिल अंबानी को झटका! SBI ने RCom के लोन को बताया फर्जीवाड़ा, जानिए पूरा मामला

Anil Ambani RCom Loan Fraud Case: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) के लोन अकाउंट को "फ्रॉड" यानी फर्जीवाड़ा करार दिया है। बैंक का आरोप है कि स्वीकृत लोन राशि का उपयोग जुड़े हुए पक्षों को भुगतान, इंटर-कंपनी लेनदेन और निवेशों में किया गया तथा बिक्री चालानों का दुरुपयोग हुआ। इस पर अनिल अंबानी के वकील ने कहा कि एसबीआई का आरकॉम के लोन खातों को धोखाधड़ी वाला बताने का आदेश चौंकाने वाला एवं एकतरफा है और यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का भी उल्लंघन करता है।

Anil Ambani RCom Loan Fraud Case: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने संकटग्रस्त दूरसंचार कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) के लोन खाते को 'धोखाधड़ी' के रूप में वर्गीकृत कर दिया है। इसके साथ ही बैंक ने कंपनी के पूर्व निदेशक अनिल अंबानी का नाम भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को रिपोर्ट करने का निर्णय लिया है।

Anil Ambani, SBI, Reliance Communications, RCom loan fraud

एसबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के लोन को बताया धोखाधड़ी

अन्य ऋणदाता भी उठा सकते हैं यही कदम

संभावना है कि आरकॉम को लोन देने वाले अन्य बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में आरकॉम ने बताया कि उसे एसबीआई से 23 जून 2025 का पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें यह जानकारी दी गई है।

End of Feed