Share Market Closing: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार का ट्रेंड नकारात्मक रहा। सेंसेक्स ने दिन की शुरुआत गिरावट के साथ की और अंत में 173 अंकों की कमजोरी के साथ बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 भी 50 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। आज के कारोबार में सबसे अधिक आईटी और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में दबाव देखा गया।भी लाल निशान में बंद हुआ। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा मोटर्स, HUL, इंफोसिस और ITC को हुआ है। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ था। उस दिन फार्मास्युटिकल और बैंकिंग सेक्टर में मजबूती और विदेशी निवेश के चलते सेंसेक्स करीब 329 अंक बढ़कर 82,500.82 पर बंद हुआ था।
17 शेयर लाल निशान में
सोमवार सुबह 09.17 बजे सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 7 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान में गिरावट के साथ थे। वहीं, बाजार बंद होने पर सिर्फ 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स में एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा 0.52% बढ़े, जबकि बीईएल के शेयर 1.08% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में भारती एयरटेल के शेयर 0.48%, आईसीआईसीआई बैंक 0.30%, बजाज फाइनेंस 0.27%, बजाज फिनसर्व 0.22%, मारुति सुजुकी 0.15% और एटरनल 0.13% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे।
इनको सबसे ज्यादा नुकसान
वहीं नुकसान के साथ कारोबार करने वाली कंपनियों में इंफोसिस के शेयर 1.03%, टाटा मोटर्स 1.01%, एचसीएल टेक 0.90%, पावरग्रिड 0.88%, ट्रेंट 0.77%, आईटीसी 0.73%, एक्सिस बैंक 0.68%, एलएंडटी 0.66%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.58%, एनटीपीसी 0.57%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.55%, टीसीएस 0.53%, टाइटन 0.46%, सन फार्मा 0.42%, अडाणी पोर्ट्स 0.40%, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.40%, टेक महिंद्रा 0.36%, एचडीएफसी बैंक 0.34%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.33%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.32%, टाटा स्टील 0.29% और एसबीआई 0.22% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।
क्यों बाजार में आई गिरावट?
डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयातित सामान पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जिससे अमेरिका-चीन के बीच फिर से ट्रेड वॉर के खतरे के संकेत मिलने लगे हैं। इसके बाद चीन ने भी पलटवार किया है। इस तनाव का असर सोमवार को एशियाई बाजारों में साफ दिखा।
जापान से हॉन्ग कॉन्ग तक हाहाकार
जापान, हांगकांग और साउथ कोरिया के बाजार भारी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। जापान का Nikkei 491.64 अंक गिरकर 48,088.80 पर पहुंचा, हांगकांग का Hang Seng 534.33 अंक गिरकर 25,756 पर आया, और साउथ कोरिया का KOSPI 38.31 अंक टूटकर 3,572.29 पर ट्रेड कर रहा था। अन्य एशियाई मार्केट्स जैसे FTSE100, CAC और DAX भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
टैरिफ बम फूटा
अमेरिका ने 1 नवंबर, 2025 से चीन से आयातित सामान पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। चीन ने इस कदम की कड़ी आलोचना की और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। चीन की वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि "चीन लड़ना नहीं चाहता, लेकिन अगर जरूरी हुआ तो वह जवाबी कार्रवाई करने से नहीं हिचकिचाएगा।"
