Share Market Today:शेयर बाजार में चुनावी नतीजों को लेकर घबड़ाहट, सेंसेक्स 617 अंक टूटा, Nifty भी 22500 से नीचे आया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले पांच कारोबारी सत्रों में गिरावट से निवेशकों को लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, टाइटन, टेक महिंद्रा, विप्रो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, टाटा मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

Share Market Today:शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 617 अंक गिरावट के साथ बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 22,500 अंक के नीचे आ गया। फ्यूचर एंड ऑप्शन में मासिक सौदों के निपटान के बीच कंज्यूमर ड्यूरेबल और चुनिंदा आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया।तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 617.30 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,885.60 अंक पर बंद हुआ। प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से सूचकांक कारोबार के दौरान 73,668.73 अंक के निचले स्तर पर आ गया था।पिछले पांच दिन में सेंसेक्स 1,532 अंक यानी दो प्रतिशत नीचे आया है।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 216.05 अंक यानी 0.95 प्रतिशत टूटकर 22,488.65 अंक पर बंद हुआ। पिछले पांच दिन में निफ्टी 479 अंक टूटा है।

Stock Market Today,

शेयर बाजार में गिरावट का दौर

चुनाव नतीजों को लेकर आशंका

End of Feed