BSE Listed Companies Market Capital: आज शेयर बाजार (Share Market) के लिए कारोबारी हफ्ते का चौथा दिन रहा। गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 294.32 अंक या 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 62,848.64 पर और निफ्टी (Nifty) 91.90 अंक या 0.49 फीसदी की कमजोरी के साथ 18,634.50 पर बंद हुआ। आज ही आरबीआई (RBI) ने रेपो रेट को 6.5 फीसदी बरकरार रखने का फैसला किया, जिसे शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव माना गया। मगर बावजूद इसके शेयर बाजार में गिरावट आई, जिससे निवेशकों को 1.5 लाख करोड़ रु से अधिक का नुकसान हुआ।
शेयर बाजार में गिरावट
1.59 लाख करोड़ रु का नुकसान
कल यानी बुधवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई के अनुसार इस पर लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 2,89,05,284.83 करोड़ रु थी। जबकि आज शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई की लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 2,87,45,898.67 करोड़ रु रह गई है। यानी एक ही दिन में मार्केट कैप में 159386.16 लाख करोड़ रु की गिरावट आई, जो कि निवेशकों का नुकसान है।
क्या है बाजार में गिरावट
यूरोपीय सांख्यिकी एजेंसी Eurostat के आंकड़ों के हवाले से रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 की पहली तिमाही और अंतिम दोनों तिमाहियों में ग्रोथ रेट के नीचे की ओर संशोधन के बाद यूरो जोन की अर्थव्यवस्था 2023 के पहले तीन महीनों में तकनीकी मंदी में थी।
यूरोस्टेट ने एक बयान में कहा कि 20 देशों के यूरो जोन की GDP 2022 की चौथी तिमाही की तुलना में पहली तिमाही में 0.1% गिरी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर मार्केट की जानकारी दी गई है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
