Share Market News Today, 21 March 2023: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बढ़त देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स करीब 200 अंक की बढ़त वहीं निफ्टी भी 50 अंको की बढ़त के साथ खुला है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 20 में बढ़त और 10 में गिरावट रही। वहीं ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में 0.50 फीसदी के करीब बढ़त दिखी। वैश्विक बाजार की बात करें तो सोमवार को अमेरिकी बाजारों में भी तेजी देखने को मिली थी जिसका असर प्रमुख एशियाई बाजारों में भी दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 10:20 पर 300 अंकों की तेजी के साथ 57,935 स्तर पर है। जबकि निफ्टी 76 अंक मजबूत होकर 17,064 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
रिलायंस, एयरटेल टॉप बढ़त वाले शेयर
सेंसेक्स 30 के 23 शेयर गिरावट में और 7 बढ़त में हैं। आज के टॉप बढ़त वाले शेयर्स में रिलायंस, एयरटेल, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन, HCL टेक, NTPC शामिल हैं। जबकि ITC, पावरग्रिड, इंडसइंडबैंक, सनफार्मा, इंफोसिस, टेक महिंद्रा टॉप गिरावट वाले शेयर हैं।
एशियाई बाजारों में दिखी बढ़त
आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है। हालांकि निक्केई 225 में 1.44 फीसदी की गिरावट है। जबकि SGX Nifty में 0.45 फीसदी, स्ट्रेट टाइम्स में 1.37 फीसदी और हैंगसेंग में 0.73 फीसदी बढ़त देखने को मिल रही है। ताइवान वेटेड में 0.66 फीसदी तो कोस्पी में 0.60 फीसउदी की तेजी है. शंघाई कंपोजिट भी 0.30 फीसदी मजबूत हुआ है।
