Upper Circuit Stock Today: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। आज सेंसेक्स (Sensex) पहली बार 73000 के ऊपर पहुंच गया है। सेंसेक्स 72568.45 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 73,049.87 पर खुला। करीब सवा 12 बजे सेंसेक्स 583.20 अंक या 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 73,151.65 पर है। सेंसेक्स ने अभी तक के कारोबार में 73,288.78 का आज तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ है। वहीं निफ्टी (Nifty) 21894.55 के शुक्रवार के बंद स्तर के मुकाबले आज 22,053.15 पर खुल कर 22,081.95 के ऑल-टाइम हाई तक गया है। इस समय निफ्टी 160.80 अंक या 0.73 फीसदी की मजबूती के साथ 22,055.35 पर है। शेयर बाजार में तेजी के बीच कई शेयरों में अपर सर्किट लग गया है। इन शेयरों में 20 फीसदी की तेजी है। आगे जानिए सभी शेयरों की डिटेल।
कई शेयरों में लगा अपर सर्किट
ये भी पढ़ें -
इंटर ग्लोब फाइनेंस
इंटर ग्लोब फाइनेंस का शेयर 39.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 47.34 रु पर पहुंच गया है। इससे शेयर में 20 फीसदी की तेजी है, जो इसका आज का अपर सर्किट भी है।
इन शेयरों में भी लगा अपर सर्किट
- भीलवाड़ा स्पिनर : 20 फीसदी
- एसवीएस वेंचर्स : 20.00 फीसदी
- प्रतीक्षा केमिकल्स : 20.00 फीसदी
- अंबालाल साराभाई : 19.99 फीसदी
- रोडियम रियल्टी : 19.99 फीसदी
- प्राइम अर्बन : 19.98 फीसदी
इन शेयरों में भी जोरदार तेजी
- सीएफएसएल : 19.53 फीसदी
- इंडियन रेलवे फाइनेंस : 17.83 फीसदी
- श्री अजीत पल्प : 16.69 फीसदी
- अंसल बिल्डवेल : 15.83 फीसदी
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
