Share Market News Today, 13 July 2023: 10 जुलाई को BSE का 149वां स्थापना दिवस मनाया। उसके तीन ही दिन बाद आज गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) इतिहास में पहली बार 66000 के ऊपर पहुंच गया। वहीं निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड स्तर छू लिया है। शेयर बाजार में शानदार तेजी है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी अपने-अपने नये ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गए।
सेंसेक्स पहली बार 66000 के ऊपर
कहां तक चढ़े सेंसेक्स और निफ्टी
वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। कारोबारियों ने बताया कि उत्साहजनक मैक्रो इकोनॉमिक डेटा और टीसीएस में खरीदारी से बाजार में तेजी आई।
इस बीच सेंसेक्स 66,064.21 और निफ्टी 19,567 तक ऊपर चढ़ा। ये इनके आज तक के सबसे ऊंचे स्तर हैं। करीब साढ़े 12 बजे सेंसेक्स 571.52 अंक चढ़कर 65,965.42 पर है, जबकि एनएसई का निफ्टी 156.75 अंक बढ़कर 19,541.05 पर है।
इन शेयरों में तेजी
सेंसेक्स के शेयरों में से टाटा स्टील, टीसीएस, एमएंडएम, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में अच्छी बढ़त दिख रही है। दूसरी ओर पावर ग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति और नेस्ले में गिरावट है।
कैसा रहा महंगाई का डेटा
जून के लिए अमेरिकी इंफ्लेशन रेट उम्मीद से कम होकर 3% पर आ गई। वहीं भारत में फूड प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण, लगातार चार महीनों तक कम होने के बाद, जून में भारत में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 4.81% हो गई। मगर ये आरबीआई के संतोषजनक स्तर के दायरे में है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
