Share Market Today, 02 Jan 2023: नए साल के पहले दिन कैसे खुला शेयर बाजार? डिटेल में जानें इधर

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 2, 2023, 10:04 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 02 January 2023: पिछले कारोबारी सत्र में सभी ग्लोबल बाजार लाल निशान पर बंद हुए थे। आइए जानते हैं घरेलू मार्केट का क्या हाल है।

Share Market News Today, 02 Jan 2023: साल 2023 के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स और व्यापक एनएसई निफ्टी थोड़ी बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 118.55 अंक (0.19 फीसदी) की तेजी के साथ 60,959.29 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 40.40 अंक यानी 0.22 फीसदी ऊपर 18,145.70 के स्तर पर हुई। शुरुआती कारोबार में 1193 शेयरों में तेजी आई, 535 शेयरों में गिरावट आई और 180 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बाजार के खुलने के थोड़ी ही देर बाद सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर पहुंच गए।

share market

Share Market Today: नए साल के पहले दिन कैसे खुला शेयर बाजार?

दिग्गज एक्सपर्ट्स के साथ बनाइए बाजार की पक्की रणनीति, देखिए शेयर बाजार का शुरुआती एक्शन -

End of Feed