Share Market Today, 02 Dec 2022: आठ दिनों बाद लुढ़का बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 2, 2022, 12:53 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 02 December 2022: शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,88,90,255.55 करोड़ रुपये हो गया।

Share Market News Today, 02 Dec 2022: ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के रुख से आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट आई। जबकि इससे पहले डोमेस्टिक शेयर मार्केट में आठ दिनों से तेजी का रूख था। बाजार के खुलने के बाद प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट और भी बढ़ गई। दोपहर 12:33 बजे 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 556.11 अंक (0.88 फीसदी) गिरकर 62,728.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान व्यापक एनएसई निफ्टी 160.55 अंक यानी 0.85 फीसदी टूटकर 18,651.95 के स्तर पर था।

share market

Share Market Today: बाजार को नहीं भाया शुक्रवार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत

End of Feed