LIVE
Share Market Today, 21 मार्च 2024 Highlights: सेंसेक्स 539.50 अंकों की बढ़त के साथ बंद, स्मॉलकैप-मिडकैप शेयरों में जोरदार तेजी, निवेशकों ने कमाए 5.87 लाख करोड़
Share Market Today, 21 मार्च 2024 Highlights: सेंसेक्स 539.50 अंकों की बढ़त के साथ बंद, स्मॉलकैप-मिडकैप शेयरों में जोरदार तेजी, निवेशकों ने कमाए 5.87 लाख करोड़
MAR 21, 2024 15:51 IST
Stock Market Closing: शेयर बाजार में आई तेजी, निवेशकों ने कमाए 5.87 लाख करोड़ रु
गुरुवार को सेंसेक्स 539.50 अंक या 0.75 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 72,641.19 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 172.90 अंक या 0.79 प्रतिशत उछलकर 22,012.00 पर बंद हुआ। आज सभीसेक्टर हरे निशान में बंद हुए। स्मॉलकैप और मिडकैप ने लार्ज-कैप इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी पीएसई सूचकांक 3.5% की बढ़त के साथ टॉप सेक्टोरल इंडेक्स रहा। बुधवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 3,74,12,916.33 करोड़ रु थी, जो आज 3,80,00,057.17 करोड़ रु हो गयी। यानी निवेशकों को आज 587140.84 करोड़ रु का फायदा हुआ।
MAR 21, 2024 14:52 IST
IRB Infrastructure Share: कोटक ने आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर की रेटिंग की अपग्रेड
आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कोटक ने FY24-26 के लिए अपने में अनुमानों में 1-7 प्रतिशत तक का बदलाव किया है। इसके पीछे अहम कारण InvIT प्रोजेक्ट्स हैं। ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर की लिए रेटिंग को 'सेल' (बिक्री) से 'ऐड' (जोड़ें) में अपग्रेड कर दिया है।
MAR 21, 2024 14:31 IST
IRB Infrastructure Share: आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 7.7% मजबूत
ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (केआईई) ने आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड के स्टॉक को अपग्रेड किया है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में 20 फीसदी की तेजी आ सकती है। कोटक इंस्टीट्यूशनल की इस ऑब्जर्वेशन के बाद आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयर में गुरुवार को 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल इसका शेयर 7.7 फीसदी ऊपर है।
MAR 21, 2024 14:05 IST
Zomato Share Price: जोमैटो के शेयर में 1.6 फीसदी की तेजी
गुरुवार को करीब दो बजे जोमैटो के शेयर में 1.6 फीसदी की तेजी दिख रही है। इस समय ये बीएसई पर 168.35 रु पर है। जोमैटो ने कल 24 घंटे से भी कम समय में 'प्योर वेज मोड' डिलीवरी पार्टनर्स के लिए हरी वर्दी वापस ले ली थी।
MAR 21, 2024 13:35 IST
Trust Fintech Ltd IPO: ट्रस्ट फिनटेक ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड किया फिक्स
एसएएएस प्रोडक्ट बेस्ड फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्रोवाइडर ट्रस्ट फिनटेक ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 95-101 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बुधवार को बयान में यह जानकारी दी। कंपनी का आईपीओ 26 मार्च को खुलकर 28 मार्च को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक शुक्रवार को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। आईपीओ में कंपनी 62.82 लाख नए शेयर जारी करेगी। कंपनी आईपीओ से 63.45 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 1200 शेयरों की है।
MAR 21, 2024 12:56 IST
Share Market Today, 21 मार्च 2024 LIVE: किन शेयरों में है गिरावट, कौन से शेयर दे रहा फायदा
गुरुवार को करीब साढ़े 12 बजे तक एनटीपीसी, बीपीसीएल, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन एनएसई निफ्टी 50 के टॉप गेनर शेयरों में हैं। वहीं हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी इंडिया, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस और यूपीएल कमजोर स्थिति में हैं।
MAR 21, 2024 12:23 IST
IREDA Share Price: इरेडा में लगा अपर सर्किट
गुरुवार को इरेडा के शेयर में अपर सर्किट लग गया है। इसका शेयर 5 फीसदी ऊपर है। बीएसई पर करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 4.97 फीसदी की तेजी के साथ 132.05 रु पर है।
MAR 21, 2024 11:55 IST
Railtel Share Price: एक हफ्ते में रेलटेल को मिला चौथा ऑर्डर
ये कंपनी को एक हफ्ते में मिला चौथा ऑर्डर है। इससे पहले कंपनी को बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग के लिए एचएमआईएस की सप्लाई, स्थापना, परीक्षण, कमीशनिंग और रखरखाव के लिए 352 करोड़ रु का ऑर्डर मिला था।
MAR 21, 2024 11:16 IST
Railtel Share Price: रेलटेल के शेयर में 3% से अधिक तेजी
रेलटेल के शेयर में 3% से अधिक तेजी दिख रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार रेलटेल को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद से 99 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। इसी खबर का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर दिख रहा है।
MAR 21, 2024 10:48 IST
Paytm Share Price: पेटीएम के शेयर में हल्की मजबूती
गुरुवार को पेटीएम के शेयर में हल्की मजबूती दिख रही है। करीब पौने 11 बजे ये 423.05 रु पर है। बीएसई पर इसके शेयर में 0.67 फीसदी की मजबूती दिख रही है।
MAR 21, 2024 10:20 IST
Krystal Integrated Services IPO Listing: 11 फीसदी से अधिक के प्रीमियम पर हुई क्रिस्टल इंटीग्रेटेड की लिस्टिंग
गुरुवार को बीएसई पर क्रिस्टल इंटीग्रेटेड के शेयर की लिस्टिंग 11 फीसदी से अधिक के प्रीमियम पर हुई है। इसका शेयर 715 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 11.18 फीसदी प्रीमियम के साथ 795 रु पर लिस्ट हुआ है।
MAR 21, 2024 10:00 IST
Stocks In News : टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील में तेजी
गुरुवार को जिन शेयरों में तेजी है, उनमें टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। आज बाजार खुलने पर नेस्ले और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स हैं। इनमें सबसे अधिक गिरावट दिख रही है।
MAR 21, 2024 09:39 IST
Krystal Services IPO Listing: आईपीओ के बाद क्रिस्टल सर्विसेज का शेयर होगा लिस्ट
आईपीओ के बाद गुरुवार को क्रिस्टल सर्विसेज का शेयर लिस्ट होगा। ग्रे-मार्केट में इसका प्रीमियम 40 रु है। जबकि आईपीओ का प्राइस 715 रु। यानी इसकी लिस्टिंग 755 रु पर हो सकती है।
MAR 21, 2024 09:20 IST
Share Market Today, 21 मार्च 2024 LIVE: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में सवा 9 बजे सेंसेक्स 550 अंकों की तेजी के साथ 72,651.04 पर और निफ्टी 170 अंक ऊपर चढ़कर 22,009.25 पर है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी है।
MAR 21, 2024 09:04 IST
TVS Motor Share Price: 1,900 करोड़ रुपये जुटाएगी टीवीएस मोटर
ऑटोमोटिव दिग्गज कंपनी टीवीएस मोटर ने शेयर बाजारों को सूचित किया कि कंपनी ने 1,900 करोड़ रुपये तक के शेयर जारी करेगी। ये शेयर नॉन-कंवर्टिबल रिडीमेबल प्रेफेरेंस शेयर होंगे।
MAR 21, 2024 08:38 IST
Stocks In News: आज किन शेयरों पर रहेगी नजर
अलग-अलग खबरों के कारण गुरुवार को जो शेयर चर्चा में रहेंगे, उनमें विप्रो, आरवीएनएल, सीएंट और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। वहीं एनएचपीसी, टोरेंट पावर, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक भी फोकस में रहेंगे।
MAR 21, 2024 08:36 IST
Gift Nifty LIVE: गिफ्ट निफ्टी में 46 अंकों की मजबूती
सुबह साढ़े 8 बजे गिफ्ट निफ्टी में 46 अंकों की मजबूती दिख रही है। ये बुधवार के 22,041 बंद स्तर के मुकाबले इस समय 46.5 अंक या 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 22,087.50 पर है।
MAR 21, 2024 08:35 IST
Asian Stock Market: एशियाई बाजारों में दिख रही बढ़त
गुरुवार को सुबह एशियाई शेयर बाजारों में भी बढ़त दिख रही है। भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 8 बजे हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग 322 अंकों की तेजी के साथ 16,865.38 पर और जापान का निक्केई 667 अंक ऊपर 40,670.52 पर है। वहीं साउथ कोरिया का कॉस्पी 50 अंक चढ़कर 2,740.53 पर है।
MAR 21, 2024 08:33 IST
US Share Market: अमेरिकी शेयर बाजार में आई तेजी
बुधवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 401.37 अंक या 1.03% बढ़कर 39,512.13 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 0.89% बढ़कर 5,224.62 पर बंद हुआ और पहली बार 5,200 के लेवल से ऊपर पहुंच गया। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 1.25% उछलकर 16,369.41 पर बंद हुआ।
MAR 21, 2024 08:32 IST
Share Market Today, 21 मार्च 2024 LIVE: शेयर बाजार के बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद
यूएस फेड ने 2024 में 3 बार ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। इससे अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती आई। एशियाई बाजारों में तेजी के अलावा गुरुवार को गिफ्ट निफ्टी में भी मजबूती है। इससे भारतीय शेयर बाजार के भी बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। आज जिन शेयरों पर फोकस रहेगा, उनमें विप्रो, आरवीएनएल, सीएंट, बजाज फाइनेंस, एनएचपीसी, टोरेंट पावर, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।
