Closing Bell : Sensex 252, Nifty 86 अंक लुढ़ककर बंद, बैंकिंग सेक्टर ने बढ़ाया दबाव

शेयर बाजार में ग्लोबल सेंटिमेंट्स का असर दिख रहा है। खासतौर पर क्रूड में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव बाजार को बढ़ने से रोकता रहा। वहीं, बैंकिंग सेक्टर ने बाजार पर दबाव बढ़ाया।

Share Market Today 5-May-2026 (आज शेयर बाजार) : शेयर बाजार में मंगलवार 5 मई को शुरुआत सुस्त रही, जहां प्रमुख इंडेक्स Sensex और Nifty दबाव में नजर आए। बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों की कमजोरी ने बाजार की चाल को प्रभावित किया। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की मजबूती ने निवेशकों को कुछ राहत जरूर दी। लेकिन, दिन के अंत में बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी जहां 86 अंक टूटकर बंद हुआ, वहीं सेंसेक्स 252 अंक फिसल गया।

Nifty Sensex  Share Market Today 5 may 2026

शेयर बाजार में गिरावट

दिनभर की ट्रेडिंग के बाद सेंसेक्स 77,017 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 24,032 के स्तर पर रहा। बाजार ने दिन के निचले स्तरों से हल्की रिकवरी जरूर दिखाई, लेकिन कुल मिलाकर निवेशकों के लिए दिन निगेटिव रहा। निफ्टी ने इंट्राडे में 23,882 का लो छुआ, जिससे 24,000 के नीचे फिसलने का खतरा बन गया था। हालांकि क्लोजिंग तक इंडेक्स इस स्तर के ऊपर टिकने में कामयाब रहा। यह संकेत देता है कि इस स्तर पर अभी भी खरीदारी का सपोर्ट मौजूद है, लेकिन कमजोरी बनी हुई है।

End of Feed