Share Market Today 27 March: फिर रिवर्स गियर में बाजार, सेंसेक्स 800, निफ्टी 260 अंक लुढ़का

शुक्रवार 27 मार्च को घरेलू शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की है। प्री-ओपनिंग में जहां सेंसेक्स और निफ्टी 1-1 फीसदी से फिसल गए। वहीं, ओपनिंग भी गैप डाउन हुर्ह है। निफ्टी जहां 132.90 अंक नीचे खुला। वहीं, सेंसेक्स 389.66 की कमजोरी के साथ खुला है।

Share Market Today 27 March: शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की। BSE Sensex 74,883.79 पर खुला, जो पिछले बंद 75,273.45 के मुकाबले 389.66 अंक यानी 0.52% की गिरावट दर्शाता है। ओपनिंग के साथ ही इंडेक्स दिन के निचले स्तर पर बना रहा, जिससे शुरुआती सत्र में बिकवाली का दबाव साफ दिखा। वहीं, NIFTY 50 भी 23,173.55 पर खुला और 132.90 अंक यानी 0.57% की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। इसके बाद ओपनिंग में ही दोनों इंडेक्स में गिरावट बढ़ गई। सेंसेक्स जहां करीब 800 अंक तक लुढ़क गया वहीं, निफ्टी में 260 अंक की गिरावट देखने को मिली है। ग्लोबल कमजोरी और एशियाई बाजारों में दबाव का असर घरेलू बाजार की ओपनिंग पर साफ नजर आया, जिससे निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है।

Share Market Live 27 march, आज 27 मार्च को शेयर बाजार, सेंसेक्स, निफ्टी

27 मार्च को शेयर बाजार

इंडेक्सलेटेस्ट लेवलबदलाव (अंक)बदलाव (%)ओपनहाईलोपिछला बंद
NIFTY 5023,046.05-260.40-1.12%23,173.5523,186.1023,025.5023,306.45
BSE Sensex74,423.88-849.57-1.13%74,883.7974,904.9174,332.3875,273.45
शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में और कमजोरी देखने को मिली है। NIFTY 50 दिन के लो के करीब ट्रेड कर रहा है, जबकि BSE Sensex में भी 800 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज हो चुकी है। ओपनिंग के बाद रिकवरी न आना और लो के पास ट्रेडिंग यह साफ संकेत देता है कि बाजार में फिलहाल सेलर्स का दबदबा बना हुआ है और सेंटीमेंट कमजोर है।

End of Feed