Share Market Today : Sensex 411, Nifty 130 उछला, रुपये में मजबूती से एक्शन में बाजार

शेयर बाजार में सोमवार 12 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार मजबूती देखने को मिली है। Sensex जहां 411 अंक उछल गया। वहीं, मार्केट ब्रेड्थ भी बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखा रही है।

Share Market Today: सोमवार, 12 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। रुपये में मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए कदमों से निवेशकों का सेंटीमेंट बेहतर हुआ। शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 411 अंक और Nifty लगभग 130 अंक ऊपर पहुंच गया। हालांकि, तेजी के बाद बाजार में बिकवाली भी देखने को मिली और प्रमुख इंडेक्स अपनी शुरुआती बढ़त गंवाने लगे।

share market, stock market today, stock market  sensex, nifty

बाजार में मिलाजुला कारोबार (Image Source: iStockphoto)

Sensex-Nifty में शुरुआती तेजी के बाद बदला रुख

सोमवार को Sensex पिछले कारोबारी सत्र में 72,472.33 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार खुलने पर यह 72,771.32 तक पहुंचा और शुरुआती कारोबार में इसका हाई 72,884.25 रहा। इस स्तर पर Sensex पिछले बंद भाव से करीब 411 अंक ऊपर था। इसी तरह, Nifty शुक्रवार के 22,520.45 के बंद स्तर के मुकाबले 22,593.20 पर खुला। शुरुआती कारोबार में इसने 22,651.10 का हाई बनाया, जो पिछले बंद स्तर से करीब 131 अंक ऊपर था। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही तस्वीर बदल गई और Sensex 72,412.41 पर, यानी 59.92 अंक नीचे, जबकि Nifty 22,524.15 पर मामूली 4.75 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था।

End of Feed