US में हल्की कमजोरी, एशियाई बाजारों में मजबूती के बीच निफ्टी की सपाट ओपनिंग के संकेत

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज ग्लोबल संकेत मिले-जुले हैं। GIFT Nifty फ्लैट शुरुआत का इशारा दे रहा है। US बाजारों में कमजोरी दिखी जबकि एशियाई बाजारों में तेजी है। कच्चे तेल में हल्की गिरावट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों की नजर निफ्टी के अहम स्तरों पर रहेगी।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज ग्लोबल संकेत मिले-जुले हैं। GIFT Nifty फ्लैट शुरुआत का इशारा दे रहा है। US बाजार में हल्की कमजोरी रही। जबकि, एशियाई बाजारों में तेजी है। कच्चे तेल में गिरावट और जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच आज निफ्टी के लिए 24370-24400 अहम स्तर रहेगा।

Share Market Live

सपाट शुरुआत के संकेत

फ्लैट ओपनिंग के संकेत

घरेलू बाजार में आज शुरुआत सपाट रहने की संभावना है। GIFT Nifty करीब 24300 के आसपास कारोबार कर रहा है, जो संकेत देता है कि निफ्टी हल्की गिरावट या सीमित दायरे में खुल सकता है। मंगलवार को निफ्टी करीब 1% चढ़कर 24261.60 पर बंद हुआ था। दिन के दौरान निचले स्तरों से खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार में मजबूती का संकेत मिला।

End of Feed