Market Pre Open: टोक्यो से न्यूयॉर्क और करेंसी से कमोडिटी हर जगह बाजार गुलजार

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच बाजारों में जारी गिरावट थमती दिख रही है। मंगलवार सुबह सभी एशियाई बाजार मजबूती के साथ पॉजिटिव जोन में कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा क्रूड, गोल्ड और सिल्वर जैसी कमोडिटी में भी तेजी है।

Global Markets : मंगलवार को भारतीय बाजार की ओपनिंग से पहले एशियाई और यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों ने एक टोन सेट कर दी है। सभी बड़े ग्लोबल मार्केट्स में खरीदारी लौटती दिख रही है। यहां तक कि क्रूड भी अभी 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा गोल्ड और सिल्वर में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। ग्लोबल बाजारों में फिलहाल राहत की रैली देखने को मिल रही है, जिसमें एशिया से लेकर अमेरिका तक खरीदारी लौटी है। हालांकि, जियोपॉलिटिकल तनाव और महंगे क्रूड के चलते यह तेजी अभी नाजुक बनी हुई है और आगे की दिशा इन्हीं फैक्टर्स पर निर्भर करेगी।

Share Market Live

शेयर बाजार में गिरावट के दौर पर लगा विराम

टोक्यो से न्यूयॉर्क तक लौटी खरीदारी

मंगलवार को भारतीय बाजार की ओपनिंग से पहले ग्लोबल संकेत पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। एशियाई बाजारों में व्यापक खरीदारी देखने को मिल रही है, जहां Nikkei, Hang Seng, KOSPI और Taiwan Weighted जैसे इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी और एक्सपोर्ट आधारित बाजारों में खासतौर पर मजबूती दिखाई दे रही है, जिससे रिस्क-ऑन सेंटीमेंट का संकेत मिलता है। अमेरिकी बाजारों में भी पिछले सत्र में रिकवरी दर्ज की गई। Nasdaq और S&P 500 में 1% से ज्यादा की तेजी रही, जबकि Dow Futures हल्की कमजोरी के साथ स्थिर बना हुआ है। हालांकि, बड़े ट्रेंड की बात करें तो टेक्निकल संकेत अभी भी पूरी तरह मजबूत नहीं हुए हैं, जिससे निवेशक सतर्क बने हुए हैं।

End of Feed