Share market next week: शेयर बाजार की कैसी रहेगी चाल? जानें कौन-कौन से फैक्टर डालेंगे असर

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के अजीत मिश्रा ने कहा कि मैक्रो सिग्नल मिश्रित होने और वैश्विक संकेत की ओर से सीमित स्पष्टता के कारण निवेशकों को एक संतुलित दृष्टिकोण रखने की सलाह दी जाती है। निवेशक बैंकिंग, ऑटो, आईटी और उपभोग वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दे सकते हैं।

पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स में 669 अंक (0.79%) की बढ़त देखने को मिली। ऐसे में सोमवार से शुरू हो रहे नए हफ्ते पर निवेशकों की नजर है कि क्या बाजार में तेजी जारी रहेगी? मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि दूसरी तिमाही के जीडीपी डेटा, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर नई अपटेड और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की चाल से भारतीय शेयर बाजार का रुझान अगले हफ्ते निर्धारित होगा। एनालिस्ट के मुताबिक, निवेशक अगले हफ्ते आईआईपी डेटा, वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के जीडीपी डेटा और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर नजर रखेंगे।

सेंसेक्स

सेंसेक्स

इन सेक्टर में तेजी रहने की उम्मीद

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के अजीत मिश्रा ने कहा कि मैक्रो सिग्नल मिश्रित होने और वैश्विक संकेत की ओर से सीमित स्पष्टता के कारण निवेशकों को एक संतुलित दृष्टिकोण रखने की सलाह दी जाती है। निवेशक बैंकिंग, ऑटो, आईटी और उपभोग वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दे सकते हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में सिलेक्टिव एप्रोच बनाए रख सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ट्रेडर्स को एक्सपायरी और प्रमुख मैक्रो डेटा के रिलीज के आसपास सावधानी बरतनी चाहिए, केवल सपोर्ट स्तरों के पास बाय-ऑन-डिप्स रणनीति का उपयोग करना चाहिए।

End of Feed