शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; निवेशकों के एक दिन में सवा 4 लाख करोड़ डूबे

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 13, 2023, 07:26 PM IST

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को सेंसेक्स 897 अंक गिरकर 58,237 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 257 अंक गिरकर 17,155 के स्तर पर बंद हुआ।

Share Market Close: अमेरिका के दो बैंक के बंद होने से ग्लोबल मार्केट में गिरावट दिखी। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को सेंसेक्स 897 अंक गिरकर 58,237 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 257 अंक गिरकर 17,155 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ एक टेक महिंद्रा का शेयर 6.83फीसदी ऊपर रहा बाकि 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमश: 1.82 फीसदी और 1.99 फीसदी गिरकर बंद हुए। इन गिरावटों के चलते निवेशकों के आज करीब सवा 4 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

sensex closing

अमेरिका के दो बैंक के बंद होने से ग्लोबल मार्केट में दिखी गिरावट।

शेयर मार्केट में गिरावट की मुख्य वजहें

  • अमेरिका में SVB के बाद सिग्नेचर बैंक बंद
  • निगेटिव ग्लोबल मार्केट संकेत से दबाव
  • अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका
  • डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी

End of Feed