Share Bazar News Today, 24 April 2023: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है। ग्लोबल बाजार से मिले संकेतों के पता चलता है कि बाजार की शुरुआत सपाट हो सकती है। अमेरिकी बाजार की बात करें तो डाउ जोन्स, नैस्डैक और S&P लाल निशान में रहे हैं। वहीं, एशियाई बाजार में जापान का निक्केई मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा। इसी तरह SGX Nifty की भी शुरुआत पॉजिटिव हुई है। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 22 अंकों की मामूली तेजी के साथ 59,655 पर और निफ्टी 17,624 पर बंद हुआ था।
Share Bazar Today: शेयर बाजार
#KharaSauda में देखिए शेयर बाजार का शुरुआती एक्शन और मार्केट की हर बड़ी खबर LIVE t.co/ArmQnY73sO
— ANI (@ANI) Apr 24, 2023
ग्लोबल मार्केट का हाल
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में हल्की बढ़त दिखी। डाउ जोन्स 200 अंक की रेंज में कारोबार के बीच 20 अंक ऊपर बंद हुआ। पूरे हफ्ते अमेरिकी बाज़ारों में सीमित दायरे का कारोबार रहा। नतीजों के दम पर स्टॉक्स में एक्शन बना रहा। अच्छे नतीजों से P&G का शेयर 3.5% तक उछला।
#MarketWithSwadesh | नतीजों और खबरों के दम पर आज किन शेयरों पर रहेगा बाजार का फोकस? जानिए खबरों वाले शेयर… t.co/kIc8z0HvIb
— ANI (@ANI) Apr 24, 2023
इन कंपनियों के नतीजों पर फोकस
आज IndusInd Bank के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जबकि 25 अप्रैल को बजाज ऑटो, 26 अप्रैल को मारुति सुजुकी, 27 अप्रैल को एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा और विप्रो के नतीजे जारी होने वाले हैं। वहीं, 29 अप्रैल को कोटक महिंद्रा बैंक के नतीजे जारी होने वाले हैं।
