बिजनेस

Share Market Today: शेयर बाजार ऑलटाइम हाई पर,NSE के 5 लाख करोड़ मार्केट कैप में इनकी सबसे ज्यादा हिस्सेदारी

Share Market Today: बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पहली बार पांच लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया।

Image

शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी

Share Market Today: घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए।बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 164.24 अंक चढ़कर 75,582.28 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 36.4 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 23,000 अंक के पार पहुंचा। वह 23,004.05 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा। इसके पहले निफ्टी की मार्केट कैप बृहस्पतिवार को 5 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गया था। जिसमें सबसे अहम हिस्सेदारी लिस्टेड कंपनियों के प्रमोटर्स की रही है।

किन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों को नुकसान हुआ।एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

NSE की मार्केट कैप 5 लाख करोड़ के पार

इसके पहले बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पहली बार पांच लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया।एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 369.85 अंक यानी 1.64 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगाते हुए 22,967.65 अंक के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 395.8 अंक उछलकर 22,993.60 नए सर्वकालिक स्तर पर भी पहुंचा था।इसके अलावा बड़ी कंपनियों के साथ मझोले स्तर की कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एनएसई का सूचकांक निफ्टी 500 ने भी 21,505.25 अंक का नया रिकॉर्ड बनाया। यह सूचकांक के प्रदर्शन को भी दर्शाता है।इस तेजी के बीच एनएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पांच लाख करोड़ डॉलर (416.57 लाख करोड़ रुपये) से आगे निकल गया। यह पहला मौका है जब एनएसई का बाजार पूंजीकरण पांच लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचा है।

NSE में इनका लगा है पैसा--

प्रमोटर्स- 40.7 फीसदी

FPIS-17.9 फीसदी

सरकार- 11.2 फीसदी

रिटेल निवेशक-9.5फीसदी

म्युचुअल फंड -8.9 फीसदी

अन्य- 11.8 फीसदी

(सोर्स-टीओआई)

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article