Closing Bell : Sensex-Nifty सपाट बंद, बैंकिंग स्टॉक्स ने दिखाया दम, स्मॉलकैप में उबाल

शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी दिन बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद हुए। हालांकि, इस दौरान बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी का मजबूत ट्रेंड दिखा। वहीं, स्मॅालकैप स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी हुई है।

Closing Bell Sensex-Nifty Today : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी या गिरावट देखने को नहीं मिली। Sensex-Nifty लगभग सपाट बंद हुए, लेकिन बाजार के अंदर की तस्वीर काफी दिलचस्प रही। जहां बड़े इंडेक्स सीमित दायरे में अटके रहे, वहीं बैंकिंग शेयरों में खरीदारी दिखी और स्मॉलकैप शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया। Nifty 20.15 अंक यानी 0.08 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24,252 पर बंद हुआ। वहीं, Sensex 3.11 अंक ऊपर 77,540.83 पर बंद हुआ।

closing bell share market nifty sensex

बेंचमार्क इंडेक्स रहे सपाट

शुक्रवार को Nifty की शुरुआत 24,284.05 के स्तर पर हुई और यही दिन का हाई भी रहा। कारोबार के दौरान इंडेक्स 24,206.80 तक फिसला, लेकिन निचले स्तरों से कुछ रिकवरी देखने को मिली। यानी पूरे दिन बाजार एक बेहद सीमित दायरे में घूमता रहा। यह लगातार दूसरे दिन की मजबूती थी, हालांकि गुरुवार की तेज रिकवरी के मुकाबले शुक्रवार को बाजार में रफ्तार पूरी तरह गायब रही। गुरुवार को Nifty करीब 0.64 फीसदी चढ़ा था और सात कारोबारी सत्रों की गिरावट का सिलसिला टूटा था।

End of Feed