Sensex 776 और Nifty 228 अंक ऊपर बंद, एक हफ्ते की घबराहट के बाद बाजार को क्यों मिली राहत?

शेयर बाजार में करीब एक सप्ताह लगातार गिरावट के बाद जुलाई के आखिरी सप्ताह की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 776 और निफ्टी 228 अंक उछलकर बंद हुआ।

Sensex Nifty Share Market Today : पिछले एक हफ्ते से लगातार दबाव झेल रहे भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को जोरदार वापसी की है। दिन के आखिर में Sensex 776 अंक और Nifty 228 अंक उछलकर बंद हुआ। सेंसेक्स 1.02% की बढ़त के साथ 76,835.78 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 0.96% चढ़कर 23,995.95 के स्तर पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों की घबराहट कम होना, कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजे और आईटी शेयरों में खरीदारी ने बाजार को मजबूत सहारा दिया। यही वजह रही कि पिछले कई कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोमवार को बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली।

Share Market Today Sensex nifty

शेयर बाजार में जोरदार तेजी

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट

सोमवार की तेजी के पीछे सबसे अहम वजह कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट रही। ब्रेंट क्रूड करीब 9.7% गिरकर 88.85 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया। वहीं अमेरिकी क्रूड भी लगभग 8% टूटकर 83.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह गिरावट ऐसे समय आई है जब ईरान ने संकेत दिए कि अगर अमेरिका हमला नहीं करता है तो वह भी अपनी सैन्य कार्रवाई रोक देगा। इससे पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी और तेल बाजार में राहत देखने को मिली।

End of Feed