पिछले सप्ताह शेयर बाजार में कमजोरी के चलते सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण सामूहिक रूप से 78,166.08 करोड़ रुपये घट गया। इस गिरावट में सबसे बड़ा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 609.51 अंक या 0.74% गिरा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 166.65 अंक या 0.66% नीचे आया।
टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैपिटल।
किन कंपनियों की वैल्यू घटी?
- रिलायंस इंडस्ट्रीज: मार्केट कैप में 40,800.4 करोड़ रुपये की गिरावट, अब कुल वैल्यू 19.30 लाख करोड़ रुपये।
- टीसीएस (TCS): वैल्यू में 17,710.54 करोड़ रुपये की कमी, नई मार्केट कैप 12.71 लाख करोड़ रुपये।
- इन्फोसिस: मार्केट वैल्यू में 10,488.58 करोड़ रुपये की गिरावट।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर: 5,462.8 करोड़ रुपये की कमी।
- आईसीआईसीआई बैंक: 2,454.31 करोड़ रुपये की गिरावट।
- एसबीआई (SBI): 1,249.45 करोड़ रुपये की गिरावट।
जिन कंपनियों की मार्केट वैल्यू बढ़ी
- भारती एयरटेल: 10,121.24 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ कुल मूल्यांकन 10.44 लाख करोड़ रुपये।
- बजाज फाइनेंस: 4,548.87 करोड़ रुपये की वृद्धि।
- आईटीसी: 875.99 करोड़ रुपये की बढ़त।
- एचडीएफसी बैंक: 399.93 करोड़ रुपये की हल्की बढ़त, कुल मार्केट कैप 14.80 लाख करोड़ रुपये।
टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग (मार्केट कैप के अनुसार):
- रिलायंस इंडस्ट्रीज
- एचडीएफसी बैंक
- टीसीएस
- भारती एयरटेल
- आईसीआईसीआई बैंक
- भारतीय स्टेट बैंक
- इन्फोसिस
- बजाज फाइनेंस
- हिंदुस्तान यूनिलीवर
- आईटीसी
