Sensex 308, Nifty 116 अंक ऊपर बंद, 3 वजहों बाजार में उठा-पटक

शेयर बाजार में अक्टूबर के आखिरी कारोबारी सत्र में भी उठा-पटक जारी रही। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी में जहां तेजी रही। वहीं, ब्रॉड मार्केट में बिकवाली हावी रही।

Stock Market Closing Bell Today : आज 30 अक्टूबर, 2026 को शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex जहां 308 अंक तेजी के साथ 74459.53 अंक पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 116.35 अंक ऊपर 23053.10 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने दिन में 74,742.59 का हाई और 74,082.03 का लो बनाया। दूसरी तरफ निफ्टी 23,118.10 के ऊपरी और 22,905.10 के निचले स्तर तक पहुंचा।

Share Market Today nifty sensex

मिलाजुला रहा शेयर बाजार में कारोबार

खास बात यह रही कि बेंचमार्क इंडेक्स में तेजी के बावजूद व्यापक बाजार में बिकवाली का दबाव दिखाई दिया। NSE पर कारोबार करने वाले 3,633 शेयरों में से 2,511 गिरावट में रहे, जबकि 1,013 शेयरों में तेजी आई। यानी बाजार में बढ़त के बावजूद गिरने वाले शेयरों की संख्या चढ़ने वाले शेयरों से काफी ज्यादा रही।

End of Feed