Infrastructure Shares: इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों का बुरा हाल, चुनाव नतीजों के रुझानों के बीच 10% तक टूटे

Infrastructure Shares: निफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स पर लिस्टेड शेयरों में से केवल एक Apollo Hospitals Enterprise 0.95 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है। बाकी सभी 29 शेयर लाल निशान में हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में गिरावट
  • इंफ्रा शेयर भी फिसले
  • निफ्टी इंफ्रा इंडेक्स में कमजोरी

Infrastructure Shares: अधिकतर एग्जिट पोल में NDA को 350 से अधिक सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया था। जबकि रुझान इसके उलट आ रहे हैं। इंडिया गठबंधन को एग्जिट पोल में 150-180 सीटें दिखाई गई थीं, जबकि रुझानों के अनुसार इंडिया गठबंधन इससे कहीं अधिक सीटें जीत सकता है। इस बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट है। करीब पौने 11 बजे सेंसेक्स 2061 अंकों की गिरावट के साथ 74,407.73 पर है। वहीं निफ्टी 645.20 अंकों की कमजोरी के साथ 22,618.70 पर है। आज इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों में भी गिरावट दिख रही है। इससे निफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स नीचे फिसला है। करीब पौने 11 बजे निफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स (Nifty Infrastructure Index) 381.85 अंक या 4.17 फीसदी की गिरावट के साथ 8,765.15 पर है। आगे जानिए कैसा है इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों का हाल।

Selling In Infrastructure Shares

इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों में गिरावट

ये भी पढ़ें -

End of Feed