SEBI ने लॉन्च की म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए 'स्वैच्छिक डेबिट फ्रीज' सुविधा, ये है फायदा

Mutual Fund Investments: SEBI ने म्यूचुअल फंड निवेशकों की डिजिटल सुरक्षा बढ़ाने के लिए ‘स्वैच्छिक डेबिट फ्रीज’ सुविधा की घोषणा की। यह सुविधा डीमैट और बिना डीमैट फोलियो दोनों के लिए उपलब्ध होगी। इसके तहत निवेशक अपने फोलियो को लॉक कर सकते हैं, जिससे लॉक अवधि के दौरान किसी भी तरह की यूनिट डेबिट नहीं की जा सकेगी।

Mutual Fund Investments: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने म्यूचुअल फंड निवेशकों की डिजिटल सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक नई सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। इसे 'स्वैच्छिक डेबिट फ्रीज' कहा गया है। इस सुविधा के तहत निवेशक अपने म्यूचुअल फंड फोलियो को लॉक कर सकते हैं। जब फोलियो लॉक होगा, तो उस फोलियो से किसी भी तरह की यूनिट डेबिट नहीं की जा सकेगी। इसका मतलब यह है कि निवेशक अपने फंड को अनधिकृत लेनदेन या धोखाधड़ी से सुरक्षित रख सकते हैं।

SEBI, Mutual Fund, Investor Protection, Voluntary Debit Freeze, Demat, Non Dematd,

अब म्यूचुअल फंड फोलियो को लॉक कर सकेंगे निवेशक, सेबी ने दी नई सुविधा (तस्वीर-istock)

सुविधा कब से उपलब्ध होगी और कौन कर सकता है उपयोग

SEBI ने कहा है कि यह सुविधा 30 अप्रैल से लागू होगी। यह सुविधा दोनों प्रकार के फोलियो के लिए उपलब्ध होगी डीमैट वाले और बिना डीमैट वाले फोलियो। हालांकि, यह सुविधा केवल उन निवेशकों के लिए है जिनका केवाईसी पूरा है और जिनके पास वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज हैं। इससे सुनिश्चित होगा कि फोलियो लॉक करने और अनलॉक करने की प्रक्रिया सुरक्षित और आसान तरीके से हो।

End of Feed