Seacod-Warburg Deal: 5 साल में 5 गुना रिटर्न! ₹2,800 करोड़ में बिकेगी ₹587 करोड़ की कंपनी

अमेरिकी दिग्गज Warburg इन दिनों भारत में न्यूट्रीशन सेक्टर में जमकर खरीदारी कर रही है। इस सिलसिले में अब Seacod बनाने वाली UNS को खरीदने की तैयारी कर रही है। इससे UNS के निवेशकों को 5x रिटर्न मिल सकता है।

Seacod-Warburg Deal : जिस कंपनी को करीब पांच साल पहले ₹587 करोड़ में खरीदा गया था, उसकी वैल्यू अब ₹2,800 करोड़ पहुंच गई है। Seacod जैसे लोकप्रिय ब्रांड वाली Universal NutriScience (UNS) को अमेरिकी फार्मा दिग्गज Warburg Pincus करीब ₹2,700-2,800 करोड़ में खरीदने की तैयारी में है। अगर यह डील होती है, तो शुरुआती निवेश के मुकाबले कंपनी की वैल्यू करीब 5 गुना होगी। इसके चलते Kedaara Capital को 5 गुना रुपये का रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

Seacod Warburg Deal

सीकॉड बनाने वाली कंपनी को मिला तगड़ा ऑफर

UNS की शुरुआत 2021 में Kedaara Capital और Universal Medicare की साझेदारी के तौर पर हुई थी। दोनों ने मिलकर Sanofi India से 16 न्यूट्रास्यूटिकल ब्रांड करीब ₹587 करोड़ में खरीदे थे। इस पोर्टफोलियो में Seacod, ECod, CoQ, Primosa और Collaflex जैसे ब्रांड शामिल थे। इस सौदे में सिर्फ ब्रांड ही नहीं, बल्कि इनसे जुड़े मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का बड़ा हिस्सा भी UNS के साथ आया था। यानी Kedaara ने एक तैयार न्यूट्रास्यूटिकल कारोबार को खरीदा और अगले कुछ वर्षों में उसे एक बड़े हेल्थ और वेलनेस प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया।

End of Feed