निवेशकों के लिए SCSS या FD में बेहतर कौन, किसमें मिलता है अधिक रिटर्न?

SCSS vs FD: पांच साल के सुरक्षित निवेश के लिए SCSS और FD सबसे लोकप्रिय विकल्प हैं। दोनों में पैसा सुरक्षित और रिटर्न तय होता है, लेकिन गहराई से देखने पर इनके बीच अंतर नजर आते हैं।

SCSS vs FD : पांच साल के निवेश के लिए जब लोग सुरक्षित विकल्प खोजते हैं, तो दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं। सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)। पहली नजर में दोनों विकल्प करीब एक जैसे लगते हैं, क्योंकि दोनों में पैसा सुरक्षित रहता है और रिटर्न भी तय होता है। लेकिन अगर थोड़ा गहराई से समझें, तो दोनों के बीच कुछ अहम अंतर सामने आते हैं, जो आपके फैसले को प्रभावित कर सकते हैं।

SCSS vs FD, SCSS, FD, Senior Citizen Savings Scheme, Fixed Deposit India, best investment for senior citizens

SCSS या फिक्स्ड डिपॉजिट कौन बेहतर (तस्वीर-istock)

ब्याज दर: किसमें ज्यादा फायदा?

सबसे पहले बात करते हैं ब्याज दर की, क्योंकि यही किसी भी निवेश विकल्प का सबसे बड़ा आकर्षण होता है। वर्तमान में SCSS करीब 8.2% सालाना ब्याज देता है। यह दर सरकार द्वारा तय की जाती है और हर तिमाही में इसकी समीक्षा होती है। आमतौर पर यह दर बैंक FD से थोड़ी ज्यादा होती है। वहीं FD की ब्याज दर अलग-अलग बैंकों के अनुसार बदलती रहती है। आम तौर पर 5 साल की FD पर 7% से 7.75% तक ब्याज मिलता है। कुछ बैंक वरिष्ठ नागरिकों को करीब 8% तक भी ऑफर करते हैं। यानी SCSS का फायदा जरूर है, लेकिन अंतर बहुत ज्यादा नहीं है।

End of Feed