बिजनेस

PPF, FD, SCSS या सुकन्या समृद्धि स्कीम में कर रहे हैं निवेश! जानें कितने साल में आपका पैसा होगा डबल

अगर आप अपने पैसे को डबल करना चाहता हैं तो आपको रूल 72 जरूर पता होना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस रूल से आप कैसे अपना रिटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

PPF, FD, SCSS और सुकन्या में कब मिलेगा डबल रिटर्न

देशभर के करोड़ों निवेशकों के बीच पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट(PPF), सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) काफी पॉपुलर है। सरकारी गांरटी के कारण निवेशक बिना किसी हिचक के इन इन्वेस्टमेंट स्कीमों में पैसा लगाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन सभी स्कीम में निवेशकों को गारंटीड रिटर्न मिलता है। साथ ही शेयर बाजार के उतार—चढ़ाव का असर नहीं होता है। ऐसे में अगर आप इनमें से किसी एक स्कीम में निवेश करते हैं तो क्या आपको पता है कि आपका पैसा कितने साल में डबल होगा। अगर नहीं तो हम बता रहे हैं।

Rule 72 से आसानी से पता करें

आपको बता दें कि किसी भी इन्वेस्टमेंट स्कीम में आपका पैसा कितने साल में डबल होगा यह आप Rule 72 से आसानी से पता कर सकते हैं। यह बहुत ही बेहतरीन फॉर्मूला है, जिसका इस्तेमाल यह अंदाजा लगाने के लिए किया जा सकता है कि एक तय सालाना रिटर्न रेट पर आपके पैसे को दोगुना होने में कितना समय लगेगा। इसमें, आप बस 72 को किसी खास इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट या स्कीम से मिलने वाले इंटरेस्ट रेट या रिटर्न रेट से डिवाइड करते हैं, ताकि आपको यह पता चल सके कि आपकी जमा पूंजी को दोगुना होने में लगभग कितने साल लगेंगे। उदाहरण के लिए अगर आपके इन्वेस्टमेंट पर सालाना 8% का रिटर्न मिलता है, तो आपके पैसे 72/8 = 9 सालों में दोगुने हो जाएंगे।

यहां देखें कि कितने साल में आपका पैसा डबल होगा?

स्कीमब्याज दर (प्रति वर्ष)पैसा डबल होने का अनुमानित समय
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)7.1%10.1 साल
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)8.2%8.8 साल
सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)8.2%8.8 साल
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (5 साल)7.5%9.6 साल
बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)7.0%10.3 साल

ब्याज दर की तुलना जरूर करें

अगर आप कम समय में अपने पैसे को डबल करना चाहते हैं तो उस स्कीम पर मिलने वाले ब्याज दर की तुलना जरूर करें। जिस स्कीम में ज्यादा ब्याज मिलेगा, उस स्कीम में आपका पैसा कम समय में डबल होगा। इसलिए ब्याज का रोल पैसा डबल करने में काफी महत्वपूर्ण है। वहीं, अगर आप रिस्क ले सकते हैं तो म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं। इसमें बाजार से जुड़ा रिस्क होगा लेकिन आपका पैसा सबसे कम समय में डबल हो जाएगा।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article