SBI Trustee ने रिलीज किए HDFC और ICICI Bank के गिरवी शेयर, जानें क्या है पूरा मामला?

SBI Trustee Company ने HDFC Bank और ICICI Bank के Sky Gold and Diamonds से जुड़े सभी प्लेज्ड शेयर 27 मार्च, 2026 को रिलीज कर दिए। अब दोनों बैंकों में कोई गिरवी शेयर नहीं बचा है। जानें पूरा मामला और इस कदम का दोनों बैंकिंग दिग्गजों के फंडामेंटल्स पर असर?

SBI Trustee Company ने Sky Gold and Diamonds की तरफ से सिक्योरिटी के तौर पर रखे गए HDFC Bank और ICICI Bank के गिरवी शेयर रिलीज कर दिए हैं। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि 27 मार्च, 2026 के इस अपडेट के बाद कंपनी की तरफ से दोनों बैंकों के गिरवी रखे शेयर शून्य हो गए हैं।

Sky Gold Share Pelage

स्काई गोल्ड ने पूरी की देनदारी

SBI Trustee Company Ltd की तरफ से HDFC Bank और ICICI Bank के प्लेज्ड शेयर रिलीज होना बताता है कि Sky Gold and Diamonds की देनदारियां पूरी हो चुकी हैं या जोखिम घट गया है, इसलिए अब सिक्योरिटी की जरूरत नहीं रही। यह मुख्य रूप से Sky Gold के लिए पॉजिटिव संकेत है कि उसकी वित्तीय स्थिति सुधरी है, जबकि लेंडर्स के लिए यह रिस्क कम होने का इशारा है; हालांकि बैंकों के निवेशकों पर इसका असर सीमित माना जाता है क्योंकि हिस्सेदारी बहुत छोटी थी।

End of Feed