5,00,000 की FD करवाने पर SBI से 2 साल बाद कितने रुपये मिलेंगे? समझें कैलकुलेशन

अगर आप अपने पास रखे 5 लाख रुपये को पूरी तरह सुरक्षित रखते हुए उस पर गारंटीड रिटर्न पाना चाहते हैं तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की फिक्स्ड डिपॉजिट एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

SBI FD Returns 2026: देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक SBI अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दरों की सुविधा दे रहा है। खास बात यह है कि बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा ब्याज देता है, जिससे उन्हें मैच्योरिटी पर अतिरिक्त फायदा मिलता है। ऐसे में अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं तो SBI की एफडी स्कीम एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। लंबी अवधि का निवेश नहीं करना चाहते हैं तो आप 2 साल से कुछ अधिक की अवधि वाली एफडी (FD)में निवेश कर सकते हैं।

SBI FD Returns 2026

SBI FD (Photo: iStock)

2 साल के बाद कितने रुपये मिलेंगे

SBI FD (Photo: iStock)

बैंक की मौजूदा ब्याज दरों के अनुसार, 2 साल से अधिक समय की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए यही ब्याज दर 6.90 प्रतिशत रखी गई है। यानी सीनियर सिटिजन्स को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज का फायदा मिल रहा है। यह अतिरिक्त ब्याज लंबे समय में अच्छी रकम में बदल जाता है।

End of Feed