Bank Strike: SBI कर्मचारी इस महीने 2 दिन करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 16 मांगों को लेकर आंदोलन तेज

Bank Strike: SBI कर्मचारियों ने 25–26 मई 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है, जिसे 27 मई तक बढ़ाया जा सकता है। AISBISF ने लंबित मांगों और समझौतों के पालन न होने के कारण यह निर्णय लिया है।

SBI Employees Strike 2026 : देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कर्मचारियों ने 25 और 26 मई 2026 को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। अगर इन तारीखों में कोई अवकाश पड़ता है तो हड़ताल 27 मई को की जाएगी। इस दौरान बैंक के वर्कमैन कैटेगरी के कर्मचारी काम बंद रखेंगे। यह हड़ताल ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने घोषित की है। संगठन का कहना है कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है और पहले हुए समझौतों को लागू नहीं किया जा रहा है। इसी कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

SBI employees strike 2026, SBI strike, AISBISF strike announcement, nationwide bank strike India

SBI कर्मचारी करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल (तस्वीर-istock)

16 प्रमुख मांगें

फेडरेशन ने कुल 16 मांगें रखी हैं। इसमें पर्याप्त भर्ती, प्रमोशन व्यवस्था में सुधार, पेंशन से जुड़े मुद्दे और कार्यस्थल की समस्याएं शामिल हैं। संगठन का कहना है कि कर्मचारियों के अधिकारों को धीरे-धीरे कमजोर किया जा रहा है और समझौतों को केवल औपचारिकता बना दिया गया है। SBI में 'वर्कमैन' श्रेणी के कर्मचारियों ने निम्नलिखित मांगें रखी हैं:-

End of Feed