SBI Debit Card Insurance Cover: क्या आपके पास है एसबीआई का डेबिट कार्ड? आपको मिल सकता है मुफ्त इंश्योरेंस कवर, जानें नियम

SBI Debit Card Insurance Cover: एसबीआई डेबिट कार्ड धारकों को दुर्घटना होने पर मुफ्त इंश्योरेंस कवर मिलता है, जो कार्ड कैटेगरी और उपयोग शर्तों पर निर्भर करता है।

SBI Debit Card Insurance Cover : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के लिए एक काम की खबर है। अगर आपके पास SBI का डेबिट कार्ड है, तो आपको बैंक की ओर से मुफ्त दुर्घटना बीमा (Accidental Insurance Cover) का फायदा मिल सकता है। बहुत से खाताधारकों को इस सुविधा की जानकारी नहीं होती, जबकि जरुरत पड़ने पर यह बड़ी आर्थिक मदद साबित हो सकती है।

SBI debit card, SBI debit card benefits, SBI insurance cover,SBI accidental insurance, SBI free insurance benefit, State Bank of India

क्या आपके पास है State Bank of India का डेबिट कार्ड? मिल सकता है मुफ्त इंश्योरेंस कवर

क्या है SBI डेबिट कार्ड इंश्योरेंस कवर?

SBI अपने डेबिट कार्ड धारकों को कार्ड के प्रकार के अनुसार दुर्घटना बीमा कवर देता है। यह बीमा आमतौर पर कार्ड के साथ ही जुड़ा होता है और इसके लिए अलग से कोई प्रीमियम नहीं देना पड़ता। अगर कार्डधारक की किसी दुर्घटना में मौत हो जाती है या स्थायी विकलांगता होती है, तो बीमा राशि का दावा किया जा सकता है। बीमा कवर की राशि कार्ड की कैटेगरी पर निर्भर करती है। सामान्य डेबिट कार्ड पर कम कवर मिलता है, जबकि प्रीमियम या प्लैटिनम कार्ड पर ज्यादा बीमा सुरक्षा दी जाती है।

कितना मिल सकता है बीमा?

SBI के अलग-अलग डेबिट कार्ड पर इंश्योरेंस कवर अलग होता है। आम तौर पर यह कवर 50 हजार रुपये से लेकर 20 लाख रुपये या उससे अधिक तक हो सकता है। उदाहरण के तौर पर क्लासिक कार्ड पर कम कवर मिलता है, जबकि गोल्ड, प्लैटिनम और प्रीमियम कार्ड पर ज्यादा सुरक्षा मिलती है। इसलिए ग्राहकों को अपने कार्ड की कैटेगरी और उससे मिलने वाले लाभ की जानकारी जरूर रखनी चाहिए।

End of Feed